अगर दीपक जलाते समय आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान !

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 04:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अपने घर में तो हर कोई पूजा-पाठ करता है और इसके साथ ही भगवान के नामों का जाप भी करता है। लेकिन वहीं हर किसी के पूजा-पाठ का तरीका भी अलग होता है। किंतु फिर भी भगवान के सामने दीया जलाने का काम तो हर कोई करता ही है। कोई भी प्रार्थना दीपक जलाए बिना पूरी नहीं होती है। ऐसे में दीपक जलाते समय हर इंसान को कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक होता है। वरना आपके परिवार की खुशियों को नजर लग सकती है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते उन बातों के बारे में तो आइए हम आपको बताते हैं वो खास बातें।  
PunjabKesari
सबसे पहले तो धार्मिक काम में कभी भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पूजा करते वक्त साफ व सही दीपक का प्रयोग करना चाहिए। धार्मिक कामों में खंडित दीपक अशुभ माना जाता है। 

अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रुई का इस्तेमाल करें और अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती शुभ होगी। ऐसे दीपक जलाने से बहुत फायदा होता है। 
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रतिदिन सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। 

हर रोज पीने के पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर रखें। इससे घर में धन की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि एक दीपक से दूसरे दीपक को न जलाएं। 
PunjabKesari
शाम के वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर एक दीपक प्रतिदिन जलाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हालांकि इस दौरान ध्यान रखें कि दीपक को जमीन पर न रखकर चावल या दूसरी चीज़ के ऊपर रखें। 

घी के दीपक को हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर लगाना चाहिए और तेल के दीपक को दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। अगर पूजा करने के दौरान दीपक बुझ जाए जो भगवान से भूल की क्षमा मांगनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News