Nazar Dosh Upay: ये संकेत बताते हैं आप पर है नजर दोष का साया, इन उपायों से पाएं राहत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नजर दोष की समस्या न केवल व्यापारियों को बल्कि घरेलू लोगों को भी इसकी बहुत समस्या है। नजर दोष का मतलब नेगेटिव एनर्जी होता है। तो आइए जानते हैं कि यह नजर दोष क्यों होता है और इसे कैसे ठीक किया जाता है। कई बार देखा जाता है कि एक बच्चा बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा था लेकिन एकदम उसके परफॉर्मस में कमी आ गई। कई लोगों की चलते-चलते सेहत खराब हो जाती है। साथ ही कई लोगों के जीवन में एकदम से टेंशन का माहौल बन जाता है। यह सारी चीजें नेगेटिव एनर्जी या नजर दोष की निशानी होती है।  

नजर दोष न लगे इसके लिए एक ग्रह जिम्मेदार होता है। जो लोग जलन के मारे हमें नजर लगा जाते हैं,  उनके लिए भी ग्रह जिम्मेदार है। जिन लोगों के बर्थ चार्ट में शनि बहुत ही बुरी तरह से लाउड या खराब होते हैं। उन लोगों में दोष यानी नजर की भावना ज्यादा होती है। कोई इंसान ज्यादा तरक्की कर लें, तो लोग उसे शक की नजर से देखने लगते हैं।

PunjabKesari Nazar Dosh Upay

हर किसी को आसानी से नजर नहीं लगती है। यह केवल उन लोगों को लगती है जिनका मंगल खराब होता है। मंगल इम्युनिटी है,  मंगल आपको नजर दोष से बचाते हैं। नजर दोष से बचने के लिए मंगल को सही रखना बहुत जरूरी है। दूसरा मंगल के साथ शनि को भी सही रखना होगा। तीसरा अगर आपको लगता है कि आप हीन भावना का शिकार हो जाते हैं, तो समझ जाएं कि आपका शनि खराब है। नजर दोष को टालने के लिए डंडी वाली लाल मिर्च को सात बार उल्टा घुमाकर उपले पर रख दें। सेंधा नमक 11 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमा कर वॉश बेसिन में बहा दें। सबसे अच्छी निशानी नजर दोष दूर करने की कद के बराबर धागा सरसों के तेल को डिप कर के जला दें।  

अगर आपको लगता है कि नजर दोष लग चुकी है, तो एक स्क्वायर चांदी का टुकड़ा लेना है। स्क्वायर चीजें मंगल का स्वरूप होती है यानी चंद्र और मंगल एक साथ हैं। घर के पूजा स्थान पर 108 हनुमान चालीसा पढ़ लें। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ मंगलवार के दिन चांदी के यंत्र को गले में पहन लें। इसे गले में पहन कर रखेंगे तो इससे नजर दोष उतर जाएगी और दोबारा नजर दोष लगने के योग कम होते हैं।

नजर दोष से बचने का एक सबसे बढ़िया उपाय है कि सिंदूरी हनुमान जी को सिंदूर लेकर मंगलवार के दिन अपने मस्तक पर लगाएं।

PunjabKesari Nazar Dosh Upay

तीसरा उपाय चांदी का कड़ा जो बिना जोड़ वाला हो जिसमें सोने के कील और कील कॉपर से बना हुआ है, इसे पहनें। इसको धारण करने से नजर दोष नहीं लगेगी। छोटे बच्चे को नजर दोष को बचाने के लिए कॉपर कॉइन स्किन कलर के धागे में बांधकर गले में पहना दीजिए।  

घर की ऊर्जा को व्यवस्थित करने के लिए साउथ-ईस्ट एरिया का खास ध्यान देना है। उसके बाद घर के बीचों-बीच खड़े होकर कंपस हाथ में रखकर बाहर की तरफ दक्षिण दिशा को देखते हुए वहां पर लाल रंग का हाथी रख दें। दूसरा घर के साउथ-ईस्ट पर 0 वाट का लाल बल्ब चला कर रखिए। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि इन दोनों एरिया में कोई भी वाटर कूलर नहीं होना चाहिए। शनिवार के दिन सेंधा नमक पानी में डालकर पोछा लगाएं। हर रोज पोछा लगाने से घर से अच्छी ऊर्जा चली जाती है। इसलिए सेंधा नमक वाला पोछा सप्ताह में केवल एक दिन लगाएं। शनि को सही रखने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल दें और शाम के समय उसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जला दें। इस उपाय को करने से नजर दोष से बचा जा सकता है।     

PunjabKesari Nazar Dosh Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News