OMG! Juice पीने से भी 9 ग्रह होते हैं शांत

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Navgrah Shanti Remedies: ग्रहों और नक्षत्रों का प्रभाव हमारे जीवन में सबसे पहले हमारे शरीर, फिर मन पर पड़ता है क्योंकि शरीर में नवग्रहों से संबंधित सभी तत्व पाए जाते हैं। सभी ग्रह कुंडली के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप ग्रह नक्षत्रों के अशुभ फलों को कुछ विशेष फल व सब्जियों के रसों व जूसों के सेवन द्वारा उन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को शुभ प्रभाव में बदल सकते हैं। फलों व सब्जियों के अर्क का सेवन करके अपने ग्रहों को शांत करके उनकी अनुकूलता पा सकते हैं परंतु इनके सेवन से पूर्व अपनी कुंडली का किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य को अवश्य दिखा लें ताकि आप को पता चल सके कि आपको किस ग्रह की अनुकूलता बढ़ाने और किस ग्रह की प्रतिकूलता कम करने के लिए किस फल और सब्जी के रसों का सेवन करना है।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies
सूर्य : सूर्य ग्रहों का राजा माना जाता है उसका अनुकूल होना बहुत जरूरी है। यश, मान, सम्मान, हृदय पिता का कारक ग्रह है सूर्य।
रस : चुकंदर का रस, अनार का रस, टमाटर और आम का रस पीने से सूर्य की नकारात्मकता कम होती है तथा सूर्य का सकारात्मक प्रभाव मिलता है।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies
चंद्रमा : चंद्रमा को वैसे तो ग्रहों में रानी की संज्ञा दी जाती है परंतु यह मन, सौंदर्य,मानसिक शांति, फेफड़ों एवं माता का कारक ग्रह है।
रस : लीची का रस, खरबूजे का रस, गन्ने का रस पीने से चंद्रमा का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है। चीनी को भी पानी में घोलकर पी सकते हैं।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies
मंगल : मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वीर ओज, तेज, शत्रु, भाई का कारक ग्रह है। ऋण, रोग, शत्रु का प्रदाता भी यही है।
रस : अनार का रस, चुकंदर का रस, टमाटर का रस पीने से मंगल का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। शहद को पानी में घोलकर पी सकते हैं।

बुध : ग्रहों में राजकुमार की संज्ञा दी गई है बुध को जो कि सुकोमल ग्रह है। बुआ, मौसी, बहन, बुद्धि, वाणी, ज्ञान का कारक है।
रस : अमरुद का रस, नाशपाती का रस, हर आंवले का रस पीने से बुध की अशुभता दूर होती है। पालक का रस भी लाभकारी है।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies
गुरु : ज्ञान का धन का कारक है। गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु का पद मिला है। यह धन और यश का प्रदाता है। गुरु को भाग्य का कारक ग्रह भी कहते हैं।
रस : केले का रस, पके पपीते का रस, संतरे का रस, नारंगी का रस पीने से गुरु की अशुभता दूर हो जाती है।

शुक्र : सौंदर्य, ऐश्वर्य, धन, सुख सुविधाओं और पत्नी का कारक ग्रह है शुक्र। यह राक्षसों का गुरु होने के बाद भी बहुत विद्वान माना जाता है जो जीवन के सुख के लिए विशेष ग्रह है।
रस : लीची का रस, गन्ने का रस, खरबूजे का रस। इससे शुक्र ग्रह की अशुभता दूर हो सकती है । चीनी का घोल व मूली, शलगम का रस भी लाभकारी होगा।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies
शनि-राहू-केतु : शनि, राहू, केतु ये तीनों ही छाया ग्रह हैं। इनकी अशुभता दूर करने के लिए, काले अंगूर का रस, फालसे का रस एलूचे का रस यानी जितने भी काले फल होते हैं उनके रसों का सेवन लाभकारी सिद्ध होता है।

PunjabKesari Navgrah Shanti Remedies


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News