कैसा होता बुधवार को जन्मे लोगों का व्यक्तितत्व जानिए यहां!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 01:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
ज्योतिष में ग्रहों नक्षत्रों का भी महत्व होता है और सप्ताह के 7 दिनों का भी। हर दिन का एक स्वामी ग्रह होता है। जैसे सोमवार का दिन है तो उस दिन के स्वामी चंद्रमा है। मंगलवार का दिन है तो उसके स्वामी मंगल ग्रह है । बुधवार का दिन है तो उसके स्वामी बुध ग्रह हैं। गुरुवार का दिन है तो उस दिन के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है ।  शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है और रविवार का दिन सूर्य का दिन होता है। जिस दिन भी व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन के स्वामी ग्रह का प्रभाव उस व्यक्ति की नेचर पर भी पड़ता है और उसके फ्यूचर पर भी पड़ता है। इस आर्टकिल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

बुधवार को गणेश जी का द‍िन माना जाता है। बुधवार को जन्मे लोग आमतौर पर  बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं,  खुशमिजाज होते हैं और हाजिर जवाब होते हैं। थोड़ा मजाक किया प्रवृत्ति के भी होते हैं । तेज बुद्धिवाले होते हैं। अगर दूसरे में कोई कमियां ढूंढनी हों तो ये इस काम को सबसे बेहतर कर सकते हैं। ना सिर्फ पढ़ने लिखने में बल्कि यह दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी स्मार्टनेस और इंटेलिजेंस का परचम लहराते हैं।

ये आलोचना करने में भी कुशल  होते हैं। तर्क-वितर्क करने में इन्हें महारत हासिल होती है लेकिन ये किसी स्थान पर बहुत दिनों तक टिक नहीं पाते। इनकी कमजोरी होती है क‍ि ये हर प्रकार के कार्य करना चाहते हैं, चाहे उस कार्य में उन्हें महारत हो या ना हो। एक साथ कई कार्य आजमाने का प्रयास करते हैं, जिस भी कार्य में फायदा देखते हैं बिना सोचे समझे उसी को शुरू करने की कोशिश करते हैं और कई बार इनके हांथ कुछ भी नहीं लगता बाद में इन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ता है।

बुधवार को जन्मे लोग बुध ग्रह के प्रभाव से बहुमुखी प्रतिभा के धनी व संपन्न होते हैं.  जहां तक बात  इनकी लव लाइफ की है तो प्यार के मामले में यह बेहद लकी होते हैं अपने पार्टनर के चहेते बन कर रहते हैं. इनके व्यवहार और मधुर वाणी के कई लोग दीवाने होते हैं और इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते। इनके व्यवहार में एक अद्भुत खिंचाव महसूस किया जा सकता है, जो दूसरों को इनकी ओर खिंचे चले आने पर मजबूर कर ही देता है।

लेकिन यह जिसे सच्चा प्यार करते हैं उसके प्रति हमेशा लॉयल और अपने कमिटमेंट को पूरा करने वाले होते हैं। बुधवार को जन्मे अधिकतर लोग खूबसूरत और सुंदर दिमाग की मिसाल पेश करते हैं, प्यार में पार्टनर को मनाने का हुनर भी यह बखूबी जानते हैं. और जब बात लाइफ पार्टनर की आती है तो इन्हें इनकी तरह समझदार पार्टनर की चाहत होती है किस्मत से इनकी इच्छा पूरी भी होती है। ये परिजनों और मित्रों की मदद से विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हैं। इनका संबंध राजनीति, प्रशासन आदि से जुड़े लोगों के साथ भी होता है और ये इनके लिए अच्छे योजनाकार होते हैं।

बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों में छल कपट बिल्कुल भी नहीं होता है। इस दिन जन्मे लोग अपने माता-पिता का सम्मान और उनसे बेहद प्यार करते हैं।

समाज में काफी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते हैं और लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। लोगों की हर संभव मदद करते हैं। इनके इस स्वभाव से लोग इन्हें अपना सबसे करीबी समझने लगते हैं। इसके साथ ही अपनी मीठी वाणी और व्यवहार से ये लोगों के बेहद खास हो जाते हैं।
 
बुधवार को जन्मे लोगों की खूबी यह भी होती है कि ये लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की कला में माहिर होते हैं। इस कला के कारण इन्हें आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही अपने स्मार्ट और आकर्षक कार्यों से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होते हैं।

बुधवार को जन्मे लोग प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। इनके स्वभाव से हर कोई इनके करीब आना पसंद करता है। यह एक साथ कई लोगों से प्यार कर बैठते हैं लेकिन जिससे सच्चा प्यार करते हैं उसे कभी धोखा नहीं देते हैं। जब बात शादी की होती है तो यह एक समझदार जीवनसाथी चुनते हैं और इनकी यह चाहत पूरी भी होती है

बुधवार के दिन जन्मे जातक थोडे भय युक्त व डरपोक प्रवृति के भी होते है। ऐसे जातक प्रेम खुलकर करते है लेकिन दुश्मनी छुप कर करते है। ये किसी भी परिस्थिति के अनुसार अपने को ढाल लेते है और यही गुण इनका सबसे बडा औजार होता है।

बुधवार को पैदा हुई महिलाओं को ब्‍यूटी व‍िद ब्रेन्‍स कहा जाता है। बुधवार को जन्मी स्त्रियां बहुत खूबसूरत होती हैं। शिक्षा से लेकर डांस सिंगिंग तक प्रत्येक क्षेत्र में अपने नाम को ऊंचाइयों पर ले जाती हैं और सफलता हासिल करती हैं। यह आत्मनर्भर होती हैं और अपने कार्यों से ऊंचाइयों पर हासिल करने की चाहत रखती हैं।


इस दिन जन्मी स्त्रियां भावुक होती हैं और छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाया करती हैं। इनकी यह आदत लड़कों को बेहद पसंद होती है। प्यार के मामले में यह बेहद समझदार होती हैं और बहुत सोच समझकर रिश्तों को बनाती हैं। लोगों को अपनी बात मनवाने और सही समय पह झूठ बोलकर अपनी बात मनवाने की इनमें एक अद्भुत कला होती है जो इनके आगे बढ़ने में सहायक होती है। 

बुधवार को जन्मे जातकों को मुख्यत: पेट सम्बंधी दिक्कते परेशान करती है। खुजली, फोडे-फुंसी, विष भय , मौसमी रोग, खांसी जुखाम, और कई बार बुद्धि और वाणी जिनपर इनका सबसे ज्यादा अधिकार होता है, वही विकृत होती है।

 ऐसे जातक कला, खेल कूद, गणित आंकडे से सम्बंधित, क्लर्क, बैंक अधिकारी, शिक्षक, गायन, नृत्य, लेखक, बिचौलिया या कमीशन के कार्य करने वाले, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एचआर डिपार्टमेंट से सम्बंधित तथा इंश्योरेंस से जुडे काम करते है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News