आज करें ये काम, दुश्मनों को मिलेगी मात और लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज शुक्रवार, 6 मार्च 2020 को फाल्‍गुन माह की एकादशी और द्वादशी तिथि एक साथ पड़ रही है। इन पवित्र तिथियों को नरसिंह द्वादशी और आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर की मान्यता के अनुसार ये दिन हर वर्ष फरवरी या मार्च माह में मनाया जाता है। हिंदू पुराणों के अनुसार इस विशेष दिन पर व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और खास मंत्र जाप से आप अपने दुश्मनों पर हमेशा के लिए जीत हासिल कर सकते हैं, विजय श्री सदा आपके अंग-संग रहेंगी। आज शुक्रवार है, महालक्ष्मी का वार है। विष्णु प्रिया को प्रसन्न करना भी आसान है।  

PunjabKesari Narasimha Dwadashi 2020 and Amalaki Ekadashi 2020
आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त
आमलकी एकादशी तिथि का आरंभ 5 मार्च की दोपहर 1:18 से हो जाएगा और इसका समापन 6 मार्च की सुबह 11:47 पर होगा।

PunjabKesari Narasimha Dwadashi 2020 and Amalaki Ekadashi 2020

पारण का समय: 7 मार्च की सुबह 6:40 से 9:01 तक

PunjabKesari Narasimha Dwadashi 2020 and Amalaki Ekadashi 2020
दुश्मनों को मिलेगी मात और लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
शुभ समय में मूलाधार चक्र के षं मंत्र का 11 माला जाप करने पर व्यक्ति के पूर्व जन्मों में किए गए सभी पाप और बुरे कर्म नष्ट होने शुरु हो जाते हैं। जिन लोगों को इस जन्म में मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही, उनके लिए भी सफलता के योग बनने शुरु हो जाते हैं। पाप कर्म ही सफलता में रोड़ा बनते हैं इसलिए ये जाप आज से आरंभ करके नित्य प्रति लगातार 21 दिन तक करें।

PunjabKesari Narasimha Dwadashi 2020 and Amalaki Ekadashi 2020
इसके बाद आप अपने जीवन में चमत्कारी तरीके से सफलता प्राप्त करना शुरु कर देंगे। साथ ही मूलाधार चक्र, जो जीवन में धन की संपन्नता का प्रतीक है। जितनी भी भौतिक और उपभोग की वस्तुएं हैं, उन सभी का कारक है। मूलाधार चक्र लाल रंग के फूल का प्रतीक है। इसकी चार पत्तीयां हैं और षं मंत्र इसकी तीसरी पत्ती का मंत्र है। जो पूर्व जन्म और इस जन्म के पापों को नष्ट करता है। जब ये चक्र होंद में आता है तो मंगल शुभ स्थिति में आ जाता है। उसके बाद शुरु होते हैं व्यक्ति के अच्छे दिन।

मीना कुमारी
meena.cosmichealer@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News