Narasimha Dwadashi 2021- शत्रु की काट के लिए आज का दिन है बेहद खास

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 08:00 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Narasimha Dwadashi 2021- विष्णु जी के 12 अवतारों में से सबसे अद्भुत अवतार भगवान नरसिंह का माना गया है। अद्भुत इसलिए की इस अवतार में भगवान का आधा रुप मानव और आधा शेर का था। एक तो नरसिंह भगवान का ये रुप बहुत रुद्र था दूसरी तरफ उनका ये अवतार अत्यधिक वात्सल्य को भी दर्शता है। आज के दिन यानी नरसिंह द्वादशी तिथि को भगवान नरसिंह के इन दोनों रुपों की पूजा करने से आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं। सभी शत्रुओं का नाश होता है। भगवान विष्णु का ये अवतार भक्ति की पराकाष्ठा को सिद्ध करता है। अपने भक्त के लिए प्रभु खंभे में से भी प्रगट हो जाते हैं। आप भी किसी की यातनाओं से परेशान हैं तो आज के दिन कुछ अचूक उपाय करने से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं-
PunjabKesari Narasimha Dwadashi
भगवान नरसिंह के चरणों में गुलाल अर्पित करने से उनकी कृपा के पात्र बनते हैं। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में सफलता मिलती है। 

किसी झूठे विवाद या इल्जाम में फंस गए हैं तो आज के दिन भगवान नरसिंह को नारियल और पंचमेवा अर्पित करें। जल्दी ही आप देखेंगे की भगवान विष्णु ने आपको हर तरह की मुसीबत से उबार दिया है। 

संध्या के समय नरसिंह कथा पढ़ने और मंत्रों का जाप करने से घर में चल रहे हर संकट का नाश होता है।

दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं, भगवान नरसिंह के रुप का मन ही मन ध्यान करें। गौधुली बेला में भगवान नरसिंह के इन मंत्रों का जाप करें।

PunjabKesari Narasimha Dwadashi
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।

नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः ।

ऐसा करने से भगवान नरसिंह शत्रुओं से आपकी रक्षा करेंगे। 

भगवान नरसिंह और मां लक्ष्मी का ध्यान करने से आपको धन-दौलत और जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

भगवान नरसिंह को ऋणमोचन भी कहा जाता है। आज के दिन नरसिंह मंदिर में जनेऊ, सुपारी, इत्र और नवैद्य चढ़ाने से कर्जों से मुक्ति मिलती है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Narasimha Dwadashi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News