Murud Janjira Fort Maharashtra: कई सौ साल से ‘पानी बना रहस्य’

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 01:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Murud Janjira Fort Maharashtra: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। इनमें से कुछ ऐसे रहस्य भी हैं जो विज्ञान के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। एक रहस्यमयी किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तटीय गांव मुरुद में स्थित है जिसे मुरुद जंजीरा किला के नाम से जाना जाता है। इसका सबसे बड़ा रहस्य है कि इस किले में मीठे पानी की एक झील है। समुद्र के खारे पानी के बीच होने के बावजूद यहां मीठा पानी आता है। यह मीठा पानी कहां से आता है, कई सौ सालों से यह रहस्य ही बना हुआ है। समुद्र तल से लगभग 90 फुट की ऊंचाई पर बने इस किले की खासियत है कि यह बीच समुद्र (अरब सागर) में बना हुआ है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

मुरुद-जंजीरा किले का दरवाजा दीवारों की आड़ में इस तरह से बनाया गया है जो किले से कुछ मीटर दूर जाने पर दीवारों के कारण दिखाई देना बंद हो जाता है।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

किला 40 फुट ऊंची दीवारों से घिरा है। 

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

एक विशाल अंडाकार चट्टान पर बने इस किले के बारे में कहते हैं कि इस का निर्माण नगर सल्तनत के मलिक अम्बर की देख-रेख में 15वीं सदी में हुआ था।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

इतिहास की जानकारी रखने वालों के अनुसार इसका निर्माण 22 साल में हुआ था। लगभग 22 एकड़ में फैले इस किले में 26 सुरक्षा चौकियां हैं।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

यहां सिद्दीकी शासकों की कई तोपें अभी भी रखी हुई हैं जो हर सुरक्षा चौकी में देखी जा सकती हैं।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

इनमें से तीन बहुत विशाल हैं।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

माना जाता है कि यह किला पंचपीर पंजातन शाह बाबा के संरक्षण में है। शाह बाबा का मकबरा भी इसी किले में है।

PunjabKesari Murud Janjira Fort Maharashtra

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News