Motivational Story: सम्राट यामातो ने सीखा परिवार को जोड़ने वाला सबसे बड़ा रहस्य

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Motivational Story: जापान के सम्राट यामातो का एक वृद्ध राज्यमंत्री था ओ-चो-सान। उसका परिवार प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए बड़ा प्रसिद्ध था। यद्यपि उसके परिवार में लगभग 1000 सदस्य थे, पर उनके बीच एकता का अटूट संबंध स्थापित था। सभी सदस्य साथ-साथ रहते और साथ-साथ ही खाना खाते थे। ओ-चो-सान के परिवार की एकता की बात यामातो के कानों तक पहुंची। सत्यता की जांच करने के लिए एक दिन वह स्वयं उस वृद्ध मंत्री के घर तक आ पहुंचे।

PunjabKesari Motivational Story

स्वागत-सत्कार की रस्में समाप्त हो जाने पर उन्होंने पूछा, ‘‘महाशय! मैंने आपके परिवार की एकता की कई कहानियां सुनी हैं। क्या आप बताएंगे कि 1000 से भी अधिक व्यक्तियों वाले आपके परिवार में प्रेमपूर्ण संबंध किस तरह बना हुआ है?’’

ओ-चो-सान वृद्धावस्था के कारण अधिक देर तक बातें नहीं कर सकता था। अत: उसने अपने पौत्र को संकेत से कलम-दवात और कागज लाने के लिए कहा। उन चीजों के आ जाने पर उसने अपने कांपते हाथों से कोई सौ शब्द लिख कर वह कागज सम्राट यामातो की ओर बढ़ा दिया।

PunjabKesari Motivational Story:

सम्राट ने उत्सुकतावश कागज पर नजर डाली, तो वह चकित रह गए। कागज में एक ही शब्द को 100 बार लिखा गया था। सहनशीलता, सहनशीलता, सहनशीलता...।’

सम्राट को चकित देख कर ओ-चो-सान ने अपनी कांपती हुई आवाज में कहा, ‘‘महाराज! मेरे परिवार की एकता व सद्भावना का रहस्य बस इसी एक शब्द में निहित है। ‘सहनशीलता’ का यह महामंत्र ही हमारे बीच एकता का धागा अब तक पिरोए हुए है।” यह सुनने के बाद राजा संतुष्ट होकर अपने महल लौट गया।

PunjabKesari Motivational Story

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News