Mother’s Day 2026 : मां के सबसे लाडले होते हैं इस राशि के लोग, हर पल रहता है भावनात्मक जुड़ाव
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 11:44 AM (IST)
Mother’s Day 2026 : हर साल मदर्स डे दुनिया भर में मई माह के दूसरे रविवार के दिन पर मनाया जाता है। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि ऐसा ब्रह्मांड है जिसमें पूरी सृष्टि का प्रेम समाया हुआ है। वैसे तो मां को अपना हर बच्चा प्यारा होता है, क्योंकि बच्चे के होने से ही एक स्त्री को मां बनने का एक्सपीरिएंस प्राप्त होता है। हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए मदर्स डे पर कोई न कोई तोहफा देते हैं या अपना प्यार व्यक्त करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां होती है, जो अपनी मां के दिल के बहुत करीब होते हैं और हर पल उनसे भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। तो आइए जातने हैं कि वौ कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातक अपनी मां के लाडले होते हैं। यह लोग अपनी मां की हर पल सेवा और देखभाल करने में अपना जीवन व्यतीत कर देते हैं और अपनी मां से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ये लोग बहुत भावुक और मां के दिल के बहुत करीब होते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग अपने मां के बिना एक पल नहीं रह सकते। यह अपनी मां की छोटी-छोटी बातों और भावनाओं का भी खास ध्यान रखते हैं और अपनी मां को सुख-सुविधा देने का पूरा प्रयास करते हैं। यह लोग स्वभाव से भावुक और परिवार प्रेमी माने जाते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग अपनी मां की देखभाल और हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं। यह अपनी सेहत और जरूरतों का भी खास ध्यान रखते हैं। मां की परेशानी इन्हें जल्दी समझ आ जाती है और ये हर हाल में उनका सहारा बनने की कोशिश करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
