दुनिया के सबसे सुंदर समुद्र तट, जिनकी एक झलक दिल को कर देती है खुश

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 11:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Most Beautiful Beaches in the World: समुद्र तट में कुछ ऐसा है जो इंद्रियों को जीवंत कर देता है- हवा में नमक की तीखी गंध, लहरों की शांत करने वाली गूंज, हल्की हवा से उड़ती रेत की हल्की थपकी। एक पसंदीदा समुद्र तट एक पसंदीदा कविता की तरह होता है - व्यक्तिगत, महत्वपूर्ण और कुछ ऐसा, जो हमारे दिलों को खुश कर देता है। धूप सेंकने वाली छतरियों और पर्यटकों की भीड़ से भरे आम रेतीले स्थानों की बजाय, हमने ऐसी जगहों की तलाश की है, जिनके लिए आपको शायद थोड़ा दूर जाना पड़े, लेकिन जो अविश्वसनीय रूप से सुंदर और अक्सर भीड़-भाड़ से मुक्त होते हैं।

PunjabKesari Most Beautiful Beaches in the World

बोल्डर बीच, दक्षिण अफ्रीका
बोल्डर बीच को बोल्डर बे के नाम से भी जाना जाता है। यहां अफ्रीकी पेंगुइन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह हमेशा से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह एक मशहूर तैराकी स्पॉट भी है, जहां लोग वक्त बिताना पसंद करते हैं।

हिडन बीच, मैक्सिको
हिडन बीच को ‘द बीच ऑफ लव’ के नाम से जाना जाता है। यह मैरिटा आइलैंड पर स्थित है। द्वीप की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए इस बीच पर आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या को नियमित किया गया है। मतलब, यहां हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

हिडन बीच, मैक्सिको
हिडन बीच को ‘द बीच ऑफ लव’ के नाम से जाना जाता है। यह मैरिटा आइलैंड पर स्थित है। द्वीप की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए इस बीच पर आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या को नियमित किया गया है। मतलब, यहां हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

PunjabKesari Most Beautiful Beaches in the World

राधानगर बीच, हैवलॉक आइलैंड, भारत
राधानगर बीच, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। यह अपने खूबसूरत सनसैट, सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है। यहां पर्यटकों के लिए स्नोर्कङ्क्षलग, फिशिंग गेम, स्वीमिंग और स्कूबा डाइविंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।

पालोलेम बीच, गोवा, भारत
पलोलेम बीच गोवा के दक्षिणी सिरे पर कानकोना के मडगांव से लगभग 38 कि.मी. की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत समुद्र तट है। यह उन पर्यटकों को खूब पसंद आता है, जो गोवा के शांत इलाकों की खोज में रहते हैं। इस तट पर बने रेस्तरां भी खासे लोकप्रिय हैं।

PunjabKesari Most Beautiful Beaches in the World

कोकोआ आइलैंड, मालदीव
कोको तट प्रेमी जोड़ों के लिए एक आदर्श स्थान बताया जाता है। यहां मौजूद डिजाइनर नौकाएं लोगों को आकर्षित करती हैं। यह तट स्कूबा डाइविंग आदि के लिए भी मशहूर है।

व्हाइट बीच, फिलीपींस
व्हाइट बीच बोराके द्वीप पर स्थित है। यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ द्वीप चुना जा चुका है। समुद्री खेल पसंद करने वाले लोग इस बीच को खास रूप से पसंद करते हैं।

सांचो बे, ब्राजील
ब्राजील जाने वाले सांचो बे बीच पर जाने की इच्छा जरूर रखते हैं। बीच प्रेमियों के लिए यह सर्वश्रेष्ठ स्थलों में से एक है। यह समुद्र तट फर्नांडो डे नोरोन्हा द्वीपसमूह में है।

PunjabKesari Most Beautiful Beaches in the World

ईगल बीच, अरूबा
ईगल बीच, अरेंड बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह अरूबा का सबसे चौड़ा समुद्र तट है। इसे दुनिया के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना गया है।

फुलिधू बीच, मालदीव
फुलिधू तट, मालदीव के साथ-साथ दुनिया के बैस्ट समुद्री तटों में गिना जाता है। हिंद महासागर के बीच में बा एटोल में मौजूद यह तट प्रकृति की सुंदरता से पटा हुआ दिखाई पड़ता है। लोग यहां घंटों सॄफग करना पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां की रेत इसे दूसरे तटों से अलग बनाती है।

नवागियो बीच, ग्रीस
नवागियो बीच, ग्रीस के सबसे फेमस स्थानों में से एक है। यह रेत में फंसे जहाज के मलबे के लिए प्रसिद्ध है। यह बीच गोताखोरों को खास रूप से आकर्षित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News