Mohini Ekadashi 2019ः जानें, इस व्रत का शुभ मुहूर्त और पारण समय

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 10:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़नी वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा और जोकि इस बार 15 मई 2019 यानि कि कल पड़ रही है। वैसे तो साल में आने वाली हर एकादशी का अपना एक अलग महत्व होता है। लेकिन मोहिनी एकादशी बहुत खास मानी गई है, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करने के लिए मोहिनी अवतार लिया था। कहते हैं जो कोई भी इस दिन पूरे सच्चे मन से एकादशी व्रत करता है, उसका सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आगे हम आपको इस व्रत का शुभ मुहूर्त और अगले दिन का व्रत पारण समय बताएंगे।
PunjabKesari, kundli tv
विष्णु पुराण के अनुसार वैशाख शुक्ल एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए अमृत को देवताओं में बांटने के लिए मोहिनी का रूप धारण किया था। जिसके बाद देवताओं ने अमरत्व प्राप्त किया। वैशाख शुक्ल एकादशी के दिन चूंकि यह सारा घटनाक्रम हुआ इस कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। वहीं पद्मपुराण के अनुसार इस एकादशी की पूजा विधि-विधान से करने पर मनुष्य के द्वारा पूर्व में किए हुए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, mohini ekadashi
एकादशी तिथि प्रारंभ- 14 मई 2019 को 12:59 बजे 
एकादशी तिथि समाप्त- 15 मई 2019 को 10:35 बजे 
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय- 08:15 
16 मई के दिन पारण (व्रत खोलने का समय)- 05:34 से 08:15 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News