Michael Faraday story: कैसे एक साधारण बालक बना विज्ञान की दुनिया का असाधारण मिसाल

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Michael Faraday story: लंदन में एक अनाथ बालक अखबार बेचकर गुजारा करता था। जब यह काम उसके हाथ से निकल गया, तो उसे एक जिल्दसाज की दुकान पर जिल्द चढ़ाने का काम मिल गया। उसे पढ़ने का बहुत शौक था। वह पुस्तकों पर जिल्द चढ़ाते समय उनकी महत्वपूर्ण बातों व जानकारियों को ध्यान से पढ़ता रहता था।

PunjabKesari Michael Faraday story

एक दिन जिल्द चढ़ाते समय उसकी नजर विद्युत संबंधी एक लेख पर पड़ी। वह लेख उसे बहुत ही मनोरंजक लगा। वह उससे बहुत प्रभावित हुआ। उसने दुकान के मालिक से पुस्तक मांग ली और रात भर में उस लेख के साथ ही पूरी पुस्तक पढ़ डाली। इससे विद्युत संबंधी प्रयोग करने में उसकी जिज्ञासा बढ़ती गई और धीरे-धीरे वह प्रयोग के लिए विद्युत संबंधी छोटी-मोटी चीजें जुटाने म भी लग गया। एक ग्राहक तो उससे बहुत ही प्रभावित हुआ। उसने तय किया कि वह बालक को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेगा। वह एक दिन उसे अपने साथ भौतिक शास्त्र के प्रसिद्ध विद्वान डेवी का भाषण सुनवाने ले गया।

PunjabKesari Michael Faraday story

बालक ने डेवी की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें नोट भी किया। इसके बाद बालक ने उनके भाषण की समीक्षा करते हुए अपने परामर्श लिखकर डेवी के पास भेज दिए। डेवी को बालक के सुझाव बहुत पसंद आए। उन्होंने उसे यंत्रों को व्यवस्थित करने के लिए अपने पास रख लिया। बालक उनके सहयोगी और नौकर दोनों की भूमिका निभाता रहा। वह दिन भर अपने कामों में व्यस्त रहता, रात को अध्ययन करता। थकान होने पर भी उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती थी। वह भौतिकी के क्षेत्र में कुछ असाधरण करने का संकल्प ले चुका था। वह दिन-रात अध्ययन और शोध में लगा रहता था। वह बाधाओं की तनिक भी परवाह नहीं करता था। यह बालक आगे चलकर वैज्ञानिक माइकल फैराडे के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

PunjabKesari Michael Faraday story

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News