Merry Christmas 2019: क्यों कहा जाता है इस दिन को 'बड़ा दिन'?

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 04:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि 25 दिसंबर का दिन बहुत खास और बड़ा दिन होता है। इस दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। पूरे जोश के साथ दुनिया की हर एक चर्च को सजाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को मनाया जाता है और बहुत सी जगहों पर इसे 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इसे बड़ा दिन क्यों कहा जाता है? 
PunjabKesari
25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। बताया जाता है कि 25 दिसंबर के दिन रोम के लोग रोमन उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते थे और एक दूसरे को बहुत सारे उपहार देते थे। इस पर्व की भव्यता को देखते हुए इस दिन को लोग बड़ा दिन कहने लगे और तब से ही 25 दिसंबर को 'बड़ा दिन' कहा जाता है। ईसाइयों के लिए ये सबसे बड़ा त्यौहार होता है इसलिए ये उनके लिए सबसे 'बड़ा दिन' होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा भी है। क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
PunjabKesari
वहीं बात करें हिंदू धर्म ग्रंथों की तो इसके अनुसार इस दिन खूब दान पुण्य किया जाता है इसलिए इसे 'बड़ा दिन' नाम दिया गया। मान्यता है कि इस दिन रात की अपेक्षा दिन बड़ा होता है, यही कारण है कि इस दिन को 'बड़ा दिन' कहा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News