8 अगस्त को बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर बनेगा गेम चेंजर, इन 4 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास और भाग्य
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 11:53 AM (IST)
Mercury Transit Lucky Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र एक निश्चित समय के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, व्यापार और संचार का कारक माना गया है। वहीं पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। जब बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो यह योग कई राशियों के लिए बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। वैसे तो यह गोचर सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर गेम चेंजर साबित होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं।
मेष राशि
बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर शानदार रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि
बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करें। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी कं बंधन में बंध सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
