Market Astrology (22 से 28 जुलाई तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 09:24 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (22 से 28 जुलाई तक) के दौरान कोई सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, इसलिए चल रहे ग्रह योग में कोई फेरबदल नहीं होता, किंतु बुध तथा शनि अपनी पोजीशन में कुछ बदलाव जरूर करते हैं। बुध पूर्व में उदय तथा मार्गी होकर एवं शनि वक्री होकर चलती मार्कीट में जोरदार उठापटक का संकेत देते हैं। मंगल भी नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करके उठापटक को बढ़ावा देता है।
यूं तो इस सप्ताह में तेजी का असर प्रभावी रहने की आशा है, फिर भी ध्यान देने वाला नुक्ता यह है कि इस तेजी की निर्भरता 17 जुलाई से तेजी की लाइन शुरू होने पर ही होगी, इसलिए 17 जुलाई के मार्कीट रुख को ध्यान में रख कर ही काम का प्रोग्राम बनाना ठीक रहेगा। इस सप्ताह में 22, 24 तथा 27 जुलाई खास दिन-तीनों दिनों के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फायदा दे जाएंगे।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरमैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी रुख चलने की आशा है। वैसे 23, 24 तारीखों को एक तरफे झटके संभावित हैं, जबकि 27 जुलाई को रेटों में तेजी का झटका आ सकता है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में तेजी रुख बना रहने की आशा। बीच में 22, 24 तथा 27 जुलाई को मार्कीट पर नजर रखें, क्योंकि तीनों दिन मार्कीट झटका के साथ एक तरफ चल सकती है। शेयर मार्कीट में यदि 17 तारीख को तेजी चली होगी तो आलोच्य सप्ताह में भी तेजी का ट्रैंड बना रहेगा। बीच में 22, 24 जुलाई को झटका के साथ मार्कीट एक तरफ चलेगी, किंतु 27 तारीख को रेट जम्प कर सकते हैं।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में आलोच्य सप्ताह में तेजी रुख बना रहेगा। 22 जुलाई को एक तरफा झटका आएगा, 24 जुलाई को मंदी में तेजी का या तेजी में मंदी का रिएक्शन आ सकता है, फिर 27 जुलाई को रेटों में उछाल आने की आशा। गुड़, खांड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में जनरल तौर पर मजबूती रुख बना रहेगा। वैसे 22, 24, 27 जुलाई जोरदार उठापटक वाले दिन।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का रहेगा। वैसे 22, 24, 27 जुलाई के लिए किसी अच्छे समय पर लगे एक तरफे फायदा दे सकते हैं। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा खरीदार की दनदनाहट तथा रौनक रहेगी इसलिए मार्कीट में तेजी रुख का प्रभाव रहेगा, किंतु बिकवाल खामोश तमाशाई सा दिखेगा तथा काम करने से बचेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari