Market Astrology (6 मई से 12 मई तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 01:15 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (6 मई से 12 मई तक) के आखिरी हिस्से में सिर्फ एक सितारा मंगल अपना राशि परिवर्तन करता है, अन्य सभी सितारे अपने-अपने स्थान पर ही टिके रहते हैं। मंगल शनि के साथ को छोड़ कर मेष राशि पर विराजित हो जाएगा। इसके अतिरिक्त प्लूटो वक्री होता है तथा बुध, शुक्र, सूर्य नक्षत्र पर तथा यूरेनस नक्षत्र के चरण पर अपनी पोजीशन चेंज करेगा। मंगल का राशि परिवर्तन यूं तो समस्त मार्कीटों में किंतु मैटल्स में खासकर अच्छी हलचल ला सकता है, इसलिए लिमिट में काम करने वाले रिस्क से बचे रहेंगे।
यूं तो शुरू सप्ताह से मार्कीट में जनरल ट्रैंड मजबूती का प्रभावी रहेगा, मगर 11 मई को दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद अच्छा उलटफेर हो सकता है, मार्कीट पर ध्यान रखें। बीच में 6 मई रात 9 बजे के करीब जोरदार हलचल होगी, 7 मई मजबूती, 8 मई रात साढ़े 9 बजे के बाद नर्मी का रिएक्शन संभावित है। 11 मई शाम साढ़े सात बजे के बाद मजबूती बन सकती है।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल-बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में शुरू सप्ताह से मजबूती का रुख। 11 मई दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद मार्कीट पर नजर रखें क्योंकि अचानक रेट टूट सकते हैं। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 6 मई से उठापटक के बीच तेजी का रुझान बना रहेगा। 11 मई दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद एक तरफा जोरदार झटका संभावित है। शेयर मार्कीट में 6, 7, 8 मई मजबूती का रुख, 9-10 मई मार्कीट की छुट्टी, फिर 11 मई दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद एकतरफा झटका आने की आशा, ख्याल है कि 12 तारीख को भी वही रुख बना रहेगा।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में शुरू सप्ताह से पिछला रुख इफैक्टिव रहेगा, बीच में 6 मई रात 9 बजे के बाद जोरदार उठापटक, 7 मई मजबूती, 8 मई रात साढ़े 9 बजे के बाद नर्मी का रिएक्शन। 11 मई दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद मैटल्स सहित उपरोक्त मार्कीटों में रेटों के टूटने की संभावना दिखती है, संभल-संभाल कर काम करें। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से में तेजी, जबकि आखिरी हिस्से में मंदी का असर रहने की आशा।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी किंतु 11 तारीख दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद मार्कीट पर नजर रखें। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह से ग्राहकी तथा खरीदारी का जोर रह सकता है। किंतु 10 तारीख के बाद खरीदार खामोश सा नजर आएगा। जबकि बिकवाल की एक्टिविटी बढ़ी हुई दिखेगी।
