Market Astrology (18 मार्च से 24 मार्च तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 09:01 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (18 मार्च से 24 मार्च तक) के दौरान कोई भी सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, इसलिए सभी सितारे ज्यूं के त्यूं अपने-अपने स्थान पर टिके रहते हैं एवं ग्रह-योग में भी कोई बदलाव नहीं होता किंतु कुंभ राशि पर चल रहा वक्री बुध मार्गी जरूर होता है। इसके अतिरिक्त सूर्य, मंगल नक्षत्र पर तथा शनि नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति जरूर चेंज करता है। सितारों तथा ग्रह-योग की अपरिवर्तित पोजीशन को देखने से मालूम देता है कि बेशक आलोच्य सप्ताह में उठा-पटक तो होती रहेगी, तो भी किसी रुख परिवर्तन की कोई आशा नहीं है, फिर भी काम लिमिट में करना ही सही रहेगा।
यूं तो आलोच्य सप्ताह में तेजी का रुख बने रहने की आशा है, फिर भी इस तेजी के रुख की निर्भरता 16 मार्च को तेजी का झटका आने पर ही होगी इसलिए 16 मार्च के रुख को देखकर काम करने वालों को नुकसान का खतरा कम होगा। इस सप्ताह में 18, 20 (रात 9 बजे के बाद) तथा 23 मार्च खास दिन होंगे। 23 मार्च को एक तरफा झटका आने की आशा।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में तेजी के रुख की आशा। वैसे 19 मार्च, 20 मार्च रात 9 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन, फिर 23 तारीख को झटका के साथ बाजार एक तरफ चल सकता है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में मंदा-तेजी के रिएक्शनों के बीच जनरल रुझान तेजी का ही रहेगा। शेयर मार्कीट में 16 मार्च वाला रुख इस पूरे सप्ताह में प्रभावी रहेगा। वैसे 18 मार्च मजबूती का रिएक्शन, फिर 23 मार्च को मार्कीट किसी समय जम्प कर सकती है।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 16 मार्च को यदि तेजी रही होगी तो फिर इस सप्ताह मे तेजी का रुख बना रहेगा। बीच में 19 मार्च मजबूती तथा 20 मार्च रात नौ बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आएगा। 21-22 मार्च को बाजार में छुट्टी, फिर 23 मार्च एक तरफा झटका, वैसे रेटों में उछाल आने की आशा ज्यादा है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से जो रुख चल पड़ा, ख्याल है कि वही रुख सप्ताहांत तक प्रभावी रहेगा-वैसे 23 मार्च को रेट एकतरफ चल सकते हैं।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का रहेगा। बीच में 18 तथा 23 मार्च खास दिन। हाजिर मार्कीट में ग्राहकी तथा लबाल की चहल-पहल तथा रौनक रहेगी, इसलिए मार्कीट रुख तेजी का प्रभावी रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari