Market Astrology (11 मार्च से 17 मार्च तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:25 PM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (11 मार्च से 17 मार्च तक) में तीन सितारों की पोजीशन में बदलाव होता है। बृहस्पति मार्गी होता है, बुध पूर्व में उदय होता है तथा सूर्य कुंभ राशि को छोड़ कर मीन राशि में प्रवेश करता है। इनके अतिरिक्त शुक्र नक्षत्र पर अपनी स्थिति भी चेंज करता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने तथा ग्रहों के साथ जुड़े अन्य पहलुओं को देखने से मालूम होता है कि आलोच्य सप्ताह इंपोर्टैंट होगा क्योंकि इसमें जहां मंदा तेजी लगाकर काम करने वाले लाभांवित रह सकते हैं वहीं एक लाइन की शुरूआत भी हो सकती है।
शुरू सप्ताह से पिछले सप्ताह वाला रुख ही मोटे तौर पर इफैक्टिव रहेगा, किंतु 16 मार्च से एक रुख प्रारंभ हो सकता है। इस सप्ताह में 11, 16, 17 मार्च खास दिन-वैसे 11 तथा 16 मार्च दोनों दिन एक तरफे झटके आ सकते हैं।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट तथा अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में पिछले सप्ताह में यदि तेजी चली होगी तो फिर शुरू सप्ताह से तेजी चल पड़ेगी, वैसे 11 तथा 16 मार्च के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फल सकते हैं। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में तेजी का रुख, 11 मार्च मंदी के बीच तेजी का रिएक्शन। 12, 13, 14, 15 मार्च को मजबूती का रुख, 16 मार्च वाला असर 17 को भी रहेगा। शेयर मार्कीट में उठा-पटक के बीच 11 मार्च एक तरफा झटका आएगा, 12-13 को घटाबढ़ी के बीच मजबूती, फिर 16 मार्च को रेट झटका के साथ एक तरफ चलेंगे।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 11 मार्च एक तरफा झटका आने की आशा, 12-13 को पिछले सप्ताह वाला रुख, 14-15 मार्च को बाजार की छुट्टी, फिर 16 मार्च को तेजी के झटके का स्कोप, 17 मार्च को 16 मार्च वाला असर बना रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी, फिर 16 के रुख को देखकर 17 मार्च को भी काम करें।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में जनरल रुझान मजबूती का बना रहेगा। वैसे 11 तथा 16 मार्च के रुख पर नजर रखें। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा खरीददार की बढ़ी हुई एक्टिविटी नजर आएगी तथा वह खरीदारी का काम कर सकता है किंतु बिकवाल खामोश तथा तामाशाई सा बना दिखाई देगा।
