मार्गशीर्ष माह का गुरुवार होता है बेहद खास, इन उपायों को करने से होगी धन वर्षा

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 01:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
09 नवंबर से इस वर्ष का हिंदू वर्ष का नौवां मास आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में यूं तो इस इस पूरे मास का बहुत महत्व है। पर बात करें इस मास के गुरुवार की तो इसका पूरे मास की तुलना में ज्यादा महत्व है। इसे पीछे का पौराणिक कारण ये है कि गीता में श्री कृष्ण ने मार्गशीर्ष माह को स्वयं का स्वरूप बताया है। चूंकि श्री कृष्ण भगवान विष्णु का ही अवतार हैं और नारायण की पूजा मां लक्ष्मी के बिना अधूरी मानी जाती है। तो इस लिहाज से इस माह के गुरुवार के दिन श्री हरि के साथ महालक्ष्मी के पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। तो ऐसे में आज हम आपको मार्गशीर्ष माह के गुरुवार के दिन करने वाले कुछ ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताएंगे। जिससे आपके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी। और लक्ष्मी जी के साथ विष्णु जी की अपार कृपा प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं-
PunjabKesari
धार्मिक मान्यता है कि इस मास में देवी लक्ष्मी धरती पर अवतरित होती हैं। कहा जाता है कि इस मास में गुरुवार के दिन देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति के घर आगमन करती हैं, जिसके घर में साफ-सफाई, साज सजावट के साथ पवित्रता, परिवार में प्रसन्नता तथा सात्विकता का अधिक माहौल होता है। ऐसे में इस दिन अपने घर में साफ-सफाई जरूर रखें।

इसी के साथ इस दिन अपने घर के मुख्य द्वार और आंगन  के अलावा घर के अन्य विभिन्न स्थानों पर भी रंगोली बनाएं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इतना ही नहीं मार्गशीर्ष माह के गुरुवार के दिन देवी लक्ष्मी के पद चिन्हों का चित्र भी घर के मुख्य द्वार लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की देवी आपके घर में वास करती है।
PunjabKesari
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन प्रत्येकव्यक्ति को विधिवत रूप से माता लक्ष्मी व नारायण की प्रतिमा स्थापित करके आराधना करनी चाहिए और  लक्ष्मी जी को खीर या दूध से बनी किसी चीज का भोग लगाना चाहिए। साथ ही विष्णु जी को गुड़ और चने का भोग लगाना चाहिए। इससे दोनों की अपार कृपा आप पर बरसती है। 

इसके अलावा इस दिन देवी लक्ष्मी के सिंहासन को आम या आंवला की बालियों से सजाना चाहिए तथा कलश की स्थापना करके देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।
PunjabKesari
मार्गशीर्ष के गुरुवार के दिन गाय को गुड़, चने की दाल और हल्दी डालकर खिलाने से श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इस दिन गाय को तिलक लगाकर उनकी पूजा करने से आपके जीवन की तमाम परेशानियां समाप्त हो जाती है।

इस दिन मंदिर और तुलसी के नीचे दीपदान अवश्य करें। इससे परिवार के ऊपर आएं सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News