Margashirsha Maas mantra: श्रीकृष्ण के प्रिय मार्गशीर्ष माह में करें इन मंत्रों का जाप, धन, सुख और सौभाग्य की होगी प्राप्ति
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 01:44 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Margashirsha Maas mantra: मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण का अत्यंत प्रिय महीना माना जाता है। इस पावन समय में किए गए पूजा और मंत्र जाप का विशेष महत्व है। यदि इस महीने आप नियमित रूप से श्रीकृष्ण के कुछ दिव्य मंत्रों का उच्चारण करें, तो न केवल मन की शांति मिलती है, बल्कि धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति भी सुगम होती है। मार्गशीर्ष का यह समय आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है, और इस माह में की गई भक्ति किसी भी मनोकामना को पूर्ण करने की शक्ति रखती है। तो आइए जानते हैं कि इस माह में कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सफलता और सौभाग्य का महामंत्र
यह भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का मूल मंत्र है, जो जीवन के हर दुःख, दुर्भाग्य और मानसिक अशांति को दूर करने की शक्ति रखता है।
मंत्र- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
लाभ- इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से मन शांत होता है, घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के मार्ग की बाधाएँ समाप्त होती हैं।
धन, वैभव और दैवीय कृपा के लिए
यह मंत्र भगवान नारायण (विष्णु) को समर्पित है और आपको धन-संपदा, ऐश्वर्य और जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है।
मंत्र- "ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्"
लाभ- यह विष्णु गायत्री मंत्र है। इसका जाप करने से भाग्योदय होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मोक्ष और बाधा-मुक्ति के लिए
कार्य में रुकावट आ रही हो या मोक्ष की इच्छा हो, तो भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- "ॐ दामोदराय नमः"
लाभ- यह मंत्र कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करता है और गुरुजनों के प्रति सम्मान बढ़ाने से सफलता मिलती है।

