March 2026 Vrat Tyohar List : रंगों से ग्रहण तक ! जानें मार्च 2026 में कब-कब पड़ेंगे बड़े व्रत और त्योहार ?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 01:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2026 Vrat Tyohar List : फरवरी 2026 समाप्त होने के बाद मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है और यह माह भी धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्ष के तीसरे महीने में अनेक प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। जनवरी और फरवरी की तरह मार्च भी उत्सवों और आध्यात्मिक अवसरों से भरपूर रहेगा। इस दौरान होली, भाई दूज, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाएंगे। साथ ही इसी माह में चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च 2026 की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होगी, जबकि यह माह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि तक रहेगा। ऐसे में मार्च में धार्मिक अनुष्ठानों, पर्व-त्योहारों और ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर का विशेष महत्व रहेगा।

March 2026 Vrat Tyohar List

March 2026 ke Vrat aur Tyohar मार्च 2026 व्रत-त्योहार  

1 मार्च 2026, प्रदोष व्रत (रवि)
2 मार्च 2026, फाल्गुन चौमासी चौदस
3 मार्च 2026, होलिका दहन (छोटी होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, चंद्र ग्रहण और फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च 2026, होली और चैत्र महीने का आरंभ
5 मार्च 2026, भाई दूज
6 मार्च 2026, भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026, रंग पंचमी
10 मार्च 2026, शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026, शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी 
15 मार्च 2026, कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी और मीन संक्रांति

March 2026 Vrat Tyohar List
16 मार्च 2026,  प्रदोष व्रत (सोम)
17 मार्च 2026, मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026, दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026, युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि
20 मार्च 2026, वसंत सम्पात, झूलेलाल जयंती और चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा और गणगौर
22 मार्च 2026, वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026, लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई और शहीद दिवस
24 मार्च 2026, संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत और यमुना छठ
26 मार्च 2026, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी और राम नवमी
27 मार्च 2026, राम नवमी (इस्कॉन) और स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026, कामदा एकादशी और वामन द्वादशी
30 मार्च 2026, प्रदोष व्रत (शुक्ल) और महावीर जयंती

March 2026 Vrat Tyohar List
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News