March 2023 Monthly rashifal Taurus- वृष राशि को व्यापार में होगा मुनाफा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 09:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Taurus: नए महीने की शुरुआत हर किसी के लिए उत्सुकता लेकर आती है। सब अपने राशिफल को जानने के लिए व्याकुल हो उठते हैं कि आगे क्या होगा या फिर क्या होने वाला है। आइए जानते हैं वृष राशि वालों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा। सबसे पहले बात करेंगे ग्रहों की स्थिति के बारे में माह की शुरुआत में वृष राशि के लग्न में मंगल गोचर कर रहे हैं। मंगल बहुत ही गुस्से वाला ग्रह है और जब मंगल लग्न में होंगे तो व्यक्ति का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल हो जाएगा। चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु छठे भाव में और सूर्य, शनि और बुध दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु, शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है और राहु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

सबसे पहले वृष राशि वालों का योग कारक ग्रह शनि जो अस्त है वो 5 मार्च को उदय हो जाएंगे। इसका मतलब आपको इसके बहुत ही अच्छे फल देखने को मिलेंगे। शनि आपकी कुंडली में भाग्य और कर्म के कारक हैं इसलिए 5 मार्च के बाद कारोबार और काम के लिहाज से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस गोचर के बाद शनि ढाई साल तक यही रहेंगे इसीलिए अगले ढाई साल तक सारे काम बढ़िया तरीके से पूरे हो जाएंगे।

दूसरा गोचर 12 मार्च को होगा। इसमें मंगल लग्न से निकल कर दूसरे भाव में चले जाएंगे। इस गोचर से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। इसी के साथ 12 मार्च को ही शुक्र ग्यारहवें भाव से बारहवें भाव में गोचर कर जाएंगे। ये गोचर शुभ फल देंगे क्योंकि शुक्र ही ऐसे इकलौते ग्रह हैं, जो बारहवें भाव में शुभ फल देते हैं।

सूर्य इस समय दशम भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन 15 मार्च के बाद सूर्य ग्यारहवें भाव में चले जाएंगे। ग्यारहवें भाव में सूर्य बहुत ही अच्छा होता है। बुद्ध भी 16  मार्च को ग्यारहवें भाव भाव में गोचर करेंगे और शुभ फल देंगे। वृष राशि वालों के लिए पूरा महीना आय और सेहत की स्थिति से बहुत ही अच्छा है।

Relationship Status: वृष राशि वालों के सप्तम के ऊपर मंगल की दृष्टि पड़ रही है, इस वजह से बहुत से लोगों का अपने पार्टनर के साथ मन-मुटाव चल रहा होगा लेकिन 12 मार्च के बाद सब सही हो जाएगा क्योंकि इसके बाद मंगल की दृष्टि सप्तम से हट जाएगी।

सिंगल लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत शुभ है क्योंकि गुरु की दृष्टि पंचम और सप्तम दोनों के ऊपर पड़ रही है। शुक्र जो रोमांस के कारक हैं, वो पंचम भाव को सक्रिय कर रहे हैं। जो लोग विवाह का इन्तजार कर रहे हैं, उनकी भी ख्वाइश पूरी हो जाएगी।

Health Status: छठे भाव में केतु का गोचर अच्छा होता है। छठा भाव हेल्थ से जुड़ा होता है। 12 मार्च को शुक्र यहां से बारहवें भाव में गोचर करेंगे।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि मंगल जब दूसरे भाव में आ जाएंगे तो अष्टम को देखेंगे और मंगल दुर्घटना का भाव होता है।

वृष राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है। परीक्षा के चलते विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे क्योकि गुरु पंचम भाव को देख रहे हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News