मनोकामना पूरी होने के बाद जरूर करें ये 2 काम अन्यथा नहीं मिलेगा शुभ फल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mannat puri hone ke baad kya kare: अक्सर मुश्किल समय में भगवान को तो हर कोई याद करता है लेकिन सुख की प्राप्ति होने के बाद उन्हें धन्यवाद देना सभी भूल जाते हैं, जो उचित नहीं है। वहीं लोगों के मन में कई प्रकार की इच्छाएं होती हैं। जिसे पूरा करने के लिए वह भगवान से संकल्प लेते है कि अगर मन्नत पूरी हो गई, तो ऐसा काम करेंगे लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग मन्नत पूरी होने के बाद उसे पूरा करना भूल जाते हैं या फिर ये सोच कर टाल देते हैं कि जल्दी क्या है ? आराम से पूरा कर लेंगे। इच्छा पूरी होने के बाद महीनों और सालों बीत जाते हैं लेकिन बोला हुआ कार्य पूरा नहीं करते। अब ऐसे में मनोकामना पूरी हो जाने के बाद कौन से ऐसे काम करने चाहिए, इसे जान लेना बेहद जरूरी होता है तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-      

PunjabKesari Mannat puri hone par         
सबसे पहले आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपने कोई मनोकामना मांगी है या मांग रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद जो भी काम आपने बोला है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करें। अगर इच्छा पूरी होने के बाद बोला गया कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो व्यक्ति को दुष्परिणाम मिलने लग जाते हैं और कभी किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। घर की सुख-शांति भी चली जाती है इसलिए अगर आप मन्नत मांग रहे हैं, तो सभी नियमों का पालन अवश्य करें।

PunjabKesari Mannat puri hone par

दूसरी बात ऐसी मान्यता है कि मनोकामना पूरी हो जाने के बाद ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराना चाहिए। बिना भोजन के मन्नत अधूरी मानी जाती है और व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है इसलिए जब इच्छा पूरी हो जाए, तो अगले दिन सुबह ब्राह्मण भोज कराना सबसे शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Mannat puri hone par
आगे आपको बता दें कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद भजन-कीर्तन जरूर करना चाहिए और भगवान को मनोकामना पूरी करने के लिए धन्यवाद अवश्य करना चाहिए। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि में और भी वृद्धि होती है।

तो वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इच्छा पूरी हो जाने के तुरंत बाद नारियल फोड़ना शुभ माना जाता है। नारियल फोड़ने के बाद इसे सभी को बांटें। इससे आपको लाभ होता है और देवी-देवता आपसे बेहद प्रसन्न होते हैं।

इसके अलावा धर्म शास्त्रों के अनुसार, अगर आपकी कोई मन्नत पूरी हो गई है तो शुक्रवार के दिन 9, 5, या फिर 11 कन्याओं को भोजन कराएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। जो लोग अपनी इच्छा पूर्ति के बाद ऐसे शुभ कार्य करते हैं, उनके कार्यों में कभी विघ्न नहीं पड़ता है।

PunjabKesari Mannat puri hone par


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News