Manimahesh Yatra 2026 News : मणिमहेश यात्रियों से लिया जाएगा 50 रुपए पंजीकरण शुल्क

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 09:54 AM (IST)

चम्बा (काकू): मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना अपरिहार्य रहेगा। इस वर्ष कोई भी श्रद्धालु बिना पंजीकरण के यात्रा नहीं कर सकेगा। यह बात डी.सी. मुकेश रेप्सवाल ने मणिमहेश यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर की गई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा 1 अगस्त से आधिकारिक वैबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 50 रुपए का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की समस्त जानकारी पंजीकरण के दौरान जारी की जाने वाली पंजीकरण पर्ची तथा उस पर अंकित क्यू.आर. कोड में उपलब्ध रहेगी, जिससे निरीक्षण के समय सत्यापन में आसानी होगी। डी.सी. ने कहा कि पंजीकरण के उपरांत जारी की जाने वाली पर्ची पर श्रद्धालु का आवश्यक विवरण, आपातकालीन सहायता नंबर तथा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि चम्बा जिले के लाहड़ू और कलसुंई में पंजीकरण निरीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रत्येक श्रद्धालु के पंजीकरण का सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने सहित किसी भी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News