फलों का राजा आम कर सकता है, आपके घर-परिवार का मंगल ही मंगल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 01:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mango Leaves Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में कई पेड़-पौधों को भी पूजनीय माना गया है। आम के पेड़ का भी विशेष महत्व है। इसकी पत्तियों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में किया जाता है। वास्तु शास्त्र में आम की पत्तियों के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

PunjabKesari Mango Leaves Vastu Tips

आम का पेड़ सभी को अत्यंत प्रिय है। फलों का राजा आम को कहा जाता है। मांगलिक कार्यों में, कलश स्थापन में, वंदनवार बनाने में आम्रपत्तियों का उपयोग होता है। आम की लकड़ी का प्रयोग भी हवन आदि में होता हैं। जब आम के वृक्षों में बौर आ जाते हैं तो उनकी मनमोहक खुशबू से वातावरण महक उठता है और फिर कोयल भी कूकने से अपने आपको रोक नहीं पाती। आम के मीठे फल, कोयल का मधुर स्वर दोनों ही मिलकर वातावरण को खुशनुमा बना देते हैं। आम के फल बहुत उपयोगी होते हैं व विविध प्रकार से इनका प्रयोग भारतीय संस्कृति में किया जाता है।

PunjabKesari Mango Leaves Vastu Tips
विवाह, पूजन या गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्यों में आम के पत्ते शुभ माने जाते हैं। इनके बिना कोई भी शुभ कार्य पूरा नहीं माना जाता। माना जाता है कि मांगलिक कार्यों में इनका इस्तेमाल करने से नकारात्मक ऊर्जा काम में बाधा नहीं पहुंचाती।

PunjabKesari Mango Leaves Vastu Tips
ज्योतिष शास्त्र में आम के पेड़ को मंगल का कारक माना गया है, इसलिए मांगलिक कार्यों में इसके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते लटकाने से परिवार को बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश नहीं करती, जिस कारण घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Mango Leaves Vastu Tips
शनिवार के दिन आम के पेड़ की पूजा से रुके कार्य पूरे होने लगते हैं। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। घर के मंदिर को आम के पत्तों से सजाना चाहिए साथ ही भगवान गणेश की मूर्ति के पास आम के पत्ते रखें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है।

PunjabKesari Mango Leaves Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News