Mangla Gauri Vrat Upay : मां पार्वती को शीघ्र प्रसन्न करना है तो पहले मंगला गौरी व्रत पर अपनाएं ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 10:35 AM (IST)

Mangla Gauri Vrat Upay : हर स्त्री चाहती है उसे अच्छा पति मिले, उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो। इसके लिए महिलाएं बहुत से व्रत करती है लेकिन सावन मास के मंगलवार का बहुत ही विशेष महत्व बताया गया है। सावन मास के महीने में महादेव की पूजा को तो महत्व दिया ही गया है, बल्कि साथ ही माता पार्वती की पूजा को भी विशेष फलदायी माना जाता है। सावन मास में कुल चार मंगलवार आ रहे हैं और इन्हीं मंगलावर को रखा जाता है मंगला गौरी व्रत। कहा जाता है कि जो भी कुंवारी कन्या और विवाहित महिला इस दिन व्रत रखती है उन्हें माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से मां गौरी की पूजा करने के साथ यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं, इससे वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं से तो राहत मिलती है बल्कि साथ ही साथ बाकी समस्याओं का भी निवारण हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि मंगला गौरी व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। 

Mangla Gauri Vrat Upay

मंगला गौरी व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याएं पूजा के दौरान हनुमान जी के चरणों से किसी से कहकर लाल सिंदूर ले और उसका टिका लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष दूर होता है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष से राहत मिलती है।  

अगर किसी के विवाह के योग नहीं बन रहे या फिर बार बार विवाह में अड़चने आ रही हो तो ऐसे में मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का 108 बार  लगातार जाप करें। जब पूजा हो जाएं तो मां गौरी के चरणों में सिंदूर अर्पित करें और फिर उसका तिलक अपने माथे पर लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही अड़चने दूर होती है साथ ही शीघ्र विवाह के योग भी बनते हैं।

Mangla Gauri Vrat Upay

इसके अलावा अगर पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो एक उपाय के अनुसार मंगला गौरी व्रत के दिन एक साफ लाल कपड़े में दो मुट्ठी मसूर की दाल लें और उसे बांधकर किसी ज़रूरतमंद को दान करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है।

अगर पति-पत्नी में हर बात पर मतभेद होते रहते हैं या रिश्तों में तनाव बना रहता है तो एक उपाय के अनुसार एक लाल कपड़े में सौंफ के कुछ दाने डाल लें और बांधकर अपने  बेडरूम के किसी गुप्त स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध और मधुर होते हैं और प्रेम बना रहता है।

Mangla Gauri Vrat Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News