Mangal Gochar: मंगल मार्च महीने में करेंगे शनि की राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 11:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक जातक के जीवन में ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। एक निश्चित समय पर हर ग्रह अपनी राशि बदलता है। जिसका असर हर राशि के लोगों के ऊपर होता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह किसी राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन करने से हर राशि पर शुभ-अशुभ दोनों प्रभाव पड़ते हैं। इस समय मंगल मकर राशि में विराजमान हैं। मंगल 15 मार्च, 2024 तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे, उसके बाद शनि की राशि कुंभ में चले जाएंगे। कुंभ राशि पहले से ही शनि ग्रह में विराजमान है। ऐसे में शनि और मंगल की युति राशियों में हो रही है। मंगल की किसी पापी या क्रूर ग्रह से युति होती है, तो कई राशियों पर शुभ और कई राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मंगल के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ और जीवन में आएंगी खुशियां ।

PunjabKesari Mangal Gochar
Aries Horoscope मेष राशि
मंगल का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

PunjabKesari Mangal Gochar
Leo Horoscope सिंह राशि
मंगल का कुंभ राशि में परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने रिश्तों में मधुरता लाने की कोशिश करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अचानक किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
मंगल का कुंभ राशि में गोचर इस राशि के लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को प्रपोज कर देंगे।

PunjabKesari Mangal Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News