Mangal Gochar: 28 दिसंबर को मंगल करेंगे धनु राशि में गोचर, इन 3 राशियों का होगा मंगल ही मंगल
punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 06:56 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mangal Gochar: मंगल का गोचर 27 दिसंबर की रात यानी 28 दिसंबर को हो रहा है। नया साल शुरू होने से 3 दिन पहले। मंगल अपने मित्र गुरु की राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। फ़िलहाल इस समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां पर ये गुरु की राशि में रहेंगे 5 फरवरी के आसपास। इसके बाद दोबारा गोचर करेंगे और शनि की मकर राशि में चले जाएंगे। जब धनु राशि में गोचर करेंगे, चूंकि ये मित्र राशि है। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें मन मुताबिक फायदा देखने को मिलेगा। जिस मूलत्रिकोण राशि का ये स्वामी है वो है मेष। फ़िलहाल मेष राशि से अष्टम गोचर कर रहा है। मेष राशि के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। सबसे पहली राशि है :
Libra तुला राशि: मंगल तुला राशि से तीसरे भाव में आ जाएगा। तीसरा भाव पराक्रम का भाव है। जो भी व्यक्ति तुला राशि का है उसे मंगल के तीसरे गोचर का फायदा होगा। तीसरा भाव पराक्रम का भाव है। अगर भाई के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। जब लग्नेश तीसरे भाव में आ गया। जब पाप ग्रह तीसरे भाव में आ जाए तो आपके लिए बहुत बढ़िया होता है। मंगल तुला राशि के लिए सप्तम भाव के स्वामी हैं। दूसरा भाव धन का भाव है। अगर पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था तो वो भी सही हो जाएगा। कारोबार में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। धन के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा।
Cancer कर्क राशि: कर्क राशि के लिए मंगल छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव में धनु राशि आएगी। कर्क राशि के लिए छठे का मंगल बहुत बढ़िया है। यहां से रोग, ऋण और शत्रु देखा जाता है। प्रोफेशन के लिहाज से ये गोचर आपके लिए बहुत बढ़िया है। कर्क राशि में मंगल की मेष राशि आ जाएगी। मंगल उस राशि से नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जो लोग प्रमोशन का वेट कर रहे हैं उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया रहेगा। मंगल इनकी कुंडली में पंचम का भी स्वामी हो जाता है। मंगल की एक राशि दशम भाव में जाएगी। मंगल की दूसरी राशि वृश्चिक में आ जाएगी। कर्क राशि के लिए योगा कारक मंगल ग्रह में आ रहा है। इस वजह से आपको बहुत फायदे देखने को मिलेंगे।
Aquarius कुम्भ राशि: कुम्भ राशि से मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। यहां से वृद्धि देखी जाती है। दशम से कर्म देखा जाता है। मंगल तीसरे भाव का स्वामी है। दशम के स्वामी मंगल अपने से दूसरे बैठ गए हैं। कुम्भ राशि के जातक जो भी डिसीजन लेंगे वो सही साबित होगा। 45 दिन का समय इस राशि के लिए बहुत बेहतर हो जाएगा। कारोबार में भी फायदा मिलने की सम्भावना है।
These zodiac signs will have to be careful इन राशियों को रहना होगा सावधान
Taurus वृष राशि: वृष राशि के जातकों को संभल कर रहना होगा। मंगल भाव सीधा अष्टम भाव में आ जाएंगे। जहां पर मंगल आते हैं वहां पर दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। मंगल दूसरे भाव में बैठकर धन की हानि करेंगे। कुटुम्भ भाव भी प्रभावित होगा। अचानक से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें। धन की हानि होने की सम्भावना है। अष्टम का मंगल हानि करवाएगा।
Capricorn मकर राशि: मकर राशि में शनि उच्च के हो जाते हैं। मकर में मंगल की पहली राशि आती है मेष राशि। मंगल का बारहवें भाव में जाना बढ़िया नहीं है। ये भाव बहुत अशुभ है। ये छठे भाव को देखते हैं, इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मंगल की दृष्टि जाएगी सप्तम स्थान के ऊपर पार्टनर की हेल्थ को लेकर इशू हो सकता है, मन-मुटाव होने की भी सम्भावना है।
Remedy उपाय: दान करें।
ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728