Makar Sankranti 2022: आज इस दिशा में मुंह करके करें दान, बनेगा हर बिगड़ा काम
punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 07:55 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Makar Sankranti 2022: ज्योतिष दृष्टि से विचार किया जाये तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य रूपी पिता अपने पुत्र रूपी शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह एक प्रकार का पिता का अपने पुत्र से मिलन भी है। आज के दिन सूर्य अपनी राशि बदलते हैं इसलिए इसे संक्रांति दिवस कहा जाता है। जो कि नए माह का पहला दिन होता है। सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। आज ही का वो दिन था जब महाभारत के दौरान भीष्म पितामाह ने सूर्य देव के उत्तरायण होने पर ही माघ शुक्ल अष्टमी के दिन अपनी इच्छा से शरीर का त्याग किया था। उनका श्राद्ध संस्कार भी सूर्य की उत्तरायण गति में हुआ था। अतः आज पितरों की प्रसन्नता के लिए तिल अर्घ्य जल तर्पण की प्रथा मकर संक्रांति के अवसर पर प्रचलित है।

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं। इसके साथ-साथ इसे स्नान, दान का पर्व भी कहते हैं। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं अपनी अपनी राशिनुसार दान करके पुण्य की प्राप्ति की जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर निरोग रहने का आर्शीवाद प्रदान करते हैं।

आज के दिन सूर्य, शनि एवं बुद्ध तीनों ग्रह मकर राशि में एक साथ होने कारण सभी राशियों पर अलग तरह से प्रभाव डालेंगे। अपनी राशिनुसार दान करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। वास्तुविज्ञान की दृष्टि से देखा जाये तो जब भी आप किसी को अपनी इच्छानुसार जैसा भी दान करना चाहते हैं तो इस बात का विषेश ध्यान रखें कि दान करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ रखकर करना विषेशफलदायी रहता है तथा आप पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके दान करना श्रेयकर रहता है।

मेष: मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, मुंगफली व तिल का दान करना चाहिए।
वृष: वृष राशि के जातकों को सफेद कपड़ा, दही व सफेद तिल का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मिथुन: मिथुन राशि वाले मूंग दाल, चावल, छतरी, चादर एवं कंबल का दान कर सकते हैं, हर बिगड़ा काम बनने लगेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों को चावल, गर्म खीर, कुत्तों को गर्म दूध, तांबे का बर्तन व गेहूं का दान करना चाहिए।
सिंह: सिंह राशि के स्वामी को गरीब व्यक्ति को काले रंग का कंबल, पका हुआ खाना, खिंचड़ी का दान अवश्य देना चाहिए।
कन्या: कन्या राशि के स्वामी को बाजरे की खिचड़ी, हरे रंग के वस्त्र इत्यादि दान देने चाहिए।
तुला: तुला राशि के स्वामी को चीनी, मीठे चावल इत्यादि का दान करने से घर में लक्ष्मी का प्रवाह बना रहता है।

वृश्चिक: इस राशि के स्वामी को गुड़, लाल वस्त्र, तिल, शक्कर का दान करने से जीवन में रोगों व शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
धनु: धनु राशि के स्वामी को पीला वस्त्र, पीली दाल, हल्दी, केले, लड्डू इत्यादि का दान जरूरतमंद व्यक्ति को करना चाहिए।
मकर: मकर राशि के स्वामी को काले तिल, काले कंबल, तेल, लोहे के बर्तन, कौढ़ियों को वस्त्र, दवाईयां व भोजन इत्यादि का दान करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।
कुम्भ: कुम्भ राशि वालों को काले उड़द की दाल, काला कपड़ा, काला कंबल का दान करना लाभदायक रहता है।
मीन: मीन राशि के स्वामी को मुलायम कपड़ा, चने की दाल, पीले मीठे चावल इत्यादि का दान करना चाहिए।

Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientists
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari