Makar Sankranti 2022: शनि और सूर्य के मिलन पर जागेगा 5 राशियों का भाग्य

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2022: सूर्य को ज्‍योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्‍योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इसका सबसे ज्‍यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

PunjabKesari Makar Sankranti
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 14 जनवरी को गुरु बृहस्पति की धनु राशि से निकलकर शनिदेव की मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि, सूर्य के पुत्र कहलाते हैं। पिता-पुत्र का संबंध होने के बाद भी पिता और पुत्र में नहीं बनती है यानि इनके आपस में संबंध मुधर नहीं माने जाते हैं। इसके बाद भी सूर्य पुत्र की राशि में लगभग एक माह के लिए आते हैं और उस दिन मकर सक्रांति होती है। एक माह तक पिता पुत्र के घर में रहते हैं और यह पर्व पिता पुत्र के मिलन का प्रतीक बनता है।

14 जनवरी को सूर्य देव इस साल का पहला राशि परिवर्तन करेंगे और 5 राशियों का भाग्य जगायेंगे जबकि कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद मंगलकारी रहने वाला है।

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि सूर्य की अपनी सिंह राशि है। सिंह राशि वालों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों से इनकम होगी।  नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का योग भी बनेगा। परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है, जिससे सूर्य के राशि परिवर्तन का बेहद लाभ मिलेगा और भाग्य के द्वार खुलेंगे।
कन्या राशि वालों की कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। उपहार के आदान-प्रदान के मौके आएंगे। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।  घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।  घर और नया वाहन व फ्लैट खरीदने का कार्यक्रम भी बन सकता है। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। अगर बिजनेस करते हैं तो कोई नया पार्टनर भी आपको मिल सकता है। लाभ में वृद्धि की संभावना भी है। नौकरी में प्रमोशन का भी योग बनेगा ।

चौथी भाग्यशाली राशि शनि की मकर राशि है जिसमें सूर्य का गोचर होगा। मकर राशि वालों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा और बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। नए कार्य आरंभ करने की योजना बना सकते हैं।
 
पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है । मीन राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अध्ययन में रूचि रहेगी। नौकरी में प्रोमोशन की संभावना बन रही है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिलेशनशिप में भी नई ताजगी महसूस करेंगे ।

अब उन राशियों की बात करते हैं जिन्हें सूर्य के मकर राशि में गोचर के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा।

PunjabKesari Makar Sankranti
इनमें मेष राशि वालों को अहंकार और विवाद की स्थिति से बचना होगा। नहीं तो पद और धन के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण लगाना होगा। सेहत को लेकर गंभीर होने का समय आ गया है।

वृषभ राशि वालों के लिए भ्रम यानि कंफ्यूजन की स्थिति बन सकती है, जिस कारण महत्वपूर्ण फैसले लेने में मुश्किल आ सकती है।  जीवन साथी को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

मिथुन राशि वालों को बातचीत के दौरान संयम बरतना होगा। वाणी दोष की स्थिति से बचने का प्रयास करें नहीं तो रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।  स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है।

कर्क राशि वालों के स्‍वभाव में आई तेजी कई मुसीबतें ला सकती है। इसके चलते आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। लिहाजा विवादों से बचें। नए कार्यों को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

कुम्भ राशि वालों के करियर के लिए यह समय अच्‍छा रहेगा लेकिन उनका कोई गैर-कानूनी काम करना उन्‍हें मुश्किल में डाल सकता है। मान हानि हो सकती है। बेहतर होगा कि इस समय में कोई भी गलती करने से बचें।

तुला व धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है यानि न तो फायदा होगा और न ही नुकसान। यथास्थिति बनी रहेगी।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Makar Sankranti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News