शहीद मेजर सोमनाथ की स्मृति में स्मारक स्थापित करना ऐतिहासिक काम होगा : शांता

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पालमपुर (भृगु): देश के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की स्मृति में स्मारक स्थापित करने की सांसद किशन कपूर की घोषणा के पश्चात शांता कुमार ने भी इसे महत्वपूर्ण बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला के लिए बड़ी शर्म की बात है कि स्वतंत्र भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ जी की याद में कोई भी यादगार नहीं बनी। पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा लम्बे समय से प्रयास करते रहे। एक वन विहार की योजना बनी थी। 

शांता कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि कांगड़ा व चम्बा के सांसद किशन कपूर ने इस संबंध में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए इस स्मारक को देने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी से भी निवेदन किया और उनसे आग्रह किया कि इस पुण्य काम के लिए वह भी अपना योगदान दें और किशन कपूर के साथ मिल कर इस शहीदी स्मारक को बनाएं। वर्षों से रुका हुआ यह एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक काम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News