Main door Decoration Ideas for Festivals: त्योहारों के मौसम में इस तरह सजाएं मुख्य द्वार, गृह-क्लेश से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 01:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Festival season main gate decoration ideas: वास्तु शास्त्र के अनुसार त्योहारों के मौसम में घर के मुख्यद्वार की सजावट महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह न केवल घर के आकर्षण को बढ़ाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। इन सजावटों के माध्यम से न केवल घर का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि यह सभी सदस्यों के लिए एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पॉजिटिव एनर्जी के लिए मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, जिससे गृह-क्लेश दूर होता है और परिजनों में प्रेम तथा सद्भाव बना रहता है।

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals
मुख्यद्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाना एक शुभ परंपरा है। यह न केवल सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि घर में सकारात्मकता भी लाता है। रंगोली में हल्दी, चावल और फूलों का प्रयोग करना अच्छा रहता है।

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals
साथ ही मुख्य द्वार पर सुंदर दीपक और मोमबत्तियां लगाना भी शुभ माना जाता है। यह प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। त्यौहारों के अवसर पर दरवाजे पर तोरण या मालाएं लगाना भी एक अच्छा उपाय है। ये घर में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं।

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals
इसके अलावा मुख्य द्वार पर हरे पौधे या तुलसी का गमला रखना भी फायदेमंद होता है। यह वास्तु के अनुसार घर में शांति और स्वास्थ्य को बढ़ाता है।

घर के मेन गेट को साफ-सुथरा रखें। मुख्य द्वार के पास कभी टूटी हुई कुर्सियां और कूड़ेदान न रखें। ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और दरिद्रता बनी रहती है।

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals
घर के मुख्यद्वार के आसपास हरे-भरे पेड़-पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।

मुख्य द्वार के गेट को खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। मान्यता है कि घर के मेन गेट से आवाज आने से घर के सदस्यों की सुख-शांति में बाधा आती है।

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals
घर का मेन गेट फर्श से नहीं टकराना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान कम मिलता है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार की सबसे अच्छी दिशा उत्तर, उत्तर-पूर्व और पश्चिम दिशा मानी गई है, लेकिन घर का मेन गेट दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर नहीं होना चाहिए।  

PunjabKesari Main door Decoration Ideas for Festivals


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News