Maharishi Dayanand Saraswati: विद्वान हमेशा उच्च स्थान पर क्यों बैठते हैं ?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maharishi Dayanand Saraswati: आर्य समाज के संस्थापक महाऋषि दयानंद ने अपने समय में सामाजिक, धार्मिक, क्रांति की थी। वेदों के अलावा और भी अनेक विषयों पर उन्होंने गहन अध्ययन किया था।

लोग उनकी प्रतिभा का लोहा मानते थे पर अनेक विद्वान मन ही मन उनसे ईर्ष्या भी करते थे। वह उन्हें नीचे दिखाने का मौका ढूंढते रहते थे, पर दयानंद इससे विचलित नहीं होते थे। वह अपनी प्रखर बौद्धिकता और विनोदप्रियता से उन्हें मात दे देते थे।

अनेक विरोधी दल बड़े उत्साह और जोश से उनके पास आते लेकिन हमेशा ही उनसे पराजित होकर लौट जाते।

PunjabKesari Maharishi Dayanand Saraswati

एक दिन दक्षिण से जिज्ञासुओं का एक दल उनसे अपनी शंका का समाधान कराने आया। दयानंद ने उन सबका यथोचित सत्कार किया और प्रेमपूर्वक बैठने के लिए कहा।

उनमें से वेंकटगिरी नामक एक अतिथि बोला, ‘‘जिस आसन पर आप विराजते हैं, मैं तो वहीं बैठूंगा।’’

दयानंद ने उसके लिए अपना आसन छोड़ दिया।

तभी पेड़ पर बैठा कौवा कांव-कांव करने लगा। दयानंद बोले, ‘‘देख लीजिए यह कौवा कितन ऊंचे स्थान पर बैठा है, पर क्या केवल उच्च स्थान पर बैठने से कौवा भी विद्वान माना जाएगा ?’’

तभी एक अन्य सज्जन ने उन्हें घेरने के लिए प्रश्न किया, ‘‘तो बताइए कि आप एक विद्वान हैं या फिर एक सामान्य पुरुष ?’’

PunjabKesari Maharishi Dayanand Saraswati

दयानंद उसका आशय समझ गए। उन्होंने सोचा कि अगर वह खुद को विद्वान कहेंगे तो उसमें आत्मप्रशंसा झलकेगी और यदि अपने को सामान्य पुरुष बताएंगे तो प्रश्न उठेगा कि उन्हें दूसरे को उपदेश देने का अधिकार कैसे मिला ?  

उन्होंने कहा, ‘‘भाइयों मैं वेद, व्याकरण, धर्म, दर्शन का विद्वान हूं, पर व्यापार, चिकित्सा शास्त्र आदि में एकदम शून्य हूं।’’

दयानंद का यह उत्तर सुनकर लोगों की बोलती बंद हो गई। उन्होंने स्वामी जी से क्षमा मांग ली।

PunjabKesari Maharishi Dayanand Saraswati


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma