तेजस्वी सूर्या के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान हंगामा, मामला दर्ज

Friday, Aug 12, 2022 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

उज्जैन (म.प्र.) (प.स.): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता सूर्या के मंदिर में प्रवेश करते समय उनके पीछे जाते दिख रहे हैं। महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महाकाल पुलिस थाने के प्रभारी मुनेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने भाजयुमो के विक्रम ठाकुर और राघवेंद्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Niyati Bhandari

Advertising