बाढ़ की चपेट में आया उज्जैन का महाकाल मंदिर

Friday, Aug 09, 2019 - 11:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से हाहाकार मची हुई है। जहां देखो लोगों पर इसका कहर बरस रहा है। केरल, बिहार, महाराष्ट्र में तो ये अपने पूरे चरम पर है। अब इस बाढ़ के सैलाब में उज्जैन  का नाम भी शामिल हो चुका है। जहां बाढ़ के पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि यहां के सभी प्राचीन मंदिर जलमग्न हो गए हैं। इनमेंं उज्जैन का प्रमुख ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है इस समय में देश का ये तीसरा ज्योर्तिलिंग बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिसकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामनी आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाए। 

इससे जुड़ी मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है। इस मौसम की रिकार्ड बारिश से यहां पानी से जल-थल मची हुई है। शहर की सड़कें तालाब बन चुकीं है। बाढ़ के चलते यहां के लोगों को तो मुश्किलों का सामना करना ही पड़ रहा है, मगर वहीं सावन में दूर-दूर से आने वाले भक्तों में महाकाल के दर्शन न कर पाने से उदासी छाई हुई है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें उज्जैन में स्थित तृतीय ज्योतिर्लिंग महाकाल व ‘महाकालेश्वर’ के नाम से प्रसिद्ध मंदिर को प्राचीन साहित्य में अवन्तिका पुरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान महाकालेश्वर का भव्य ज्योतिर्लिंग विद्यमान है।

 

Jyoti

Advertising