Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि से पहले सपनों में ये 7 चीजें दिखें, तो बन जाएगी आपकी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 02:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का महापर्व है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। मान्यता है कि महाशिवरात्रि से कुछ समय पहले यदि आपको नींद में कुछ खास चीजें दिखाई दें, तो यह सामान्य स्वप्न नहीं होते। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये संकेत बताते हैं कि महादेव आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपके जीवन के कष्ट समाप्त होने वाले हैं। आइए जानते हैं उन 7 शुभ चीजों के बारे में जिनका सपने में दिखना साक्षात शिव कृपा का प्रतीक है।

 सपने में शिवलिंग के दर्शन
स्वप्न शास्त्र में शिवलिंग को साक्षात शिव का रूप माना गया है। यदि महाशिवरात्रि से पहले आपको सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई बहुत पुरानी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।  यह धन वृद्धि का संकेत है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो यह सपना स्वास्थ्य लाभ की ओर इशारा करता है।

Maha Shivratri 2026

नंदी बैल का दिखाई देना 
नंदी भगवान शिव के वाहन और उनके परम भक्त हैं। सपने में नंदी बैल का दिखना इस बात का संकेत है कि आपके अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे। यह सपना बताता है कि आपको अपने पुरुषार्थ का फल मिलने वाला है। नंदी का दिखना यह भी दर्शाता है कि महादेव स्वयं आपके और आपके परिवार की रक्षा कर रहे हैं।

नाग देवता या काला सांप
सांप को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं लेकिन शिव भक्ति के संदर्भ में यह अत्यंत शुभ है। भगवान शिव के गले में वासुकी नाग विराजमान रहते हैं। सपने में फन फैलाए हुए सांप को देखना धन लाभ का सूचक है। यह आपकी आंतरिक शक्ति या कुंडलिनी शक्ति के जाग्रत होने का भी संकेत हो सकता है।

Maha Shivratri 2026

डमरू की ध्वनि या दर्शन 
महादेव का डमरू ब्रह्मांड की ध्वनि का प्रतीक है। यदि सपने में आपको डमरू दिखाई दे या उसकी मधुर ध्वनि सुनाई दे तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में सकारात्मक स्थिरता आने वाली है।यह आपके व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में किसी बड़ी खुशखबरी के मिलने का संकेत है। डमरू की आवाज मन के विकारों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।

 त्रिशूल के दर्शन  
त्रिशूल भगवान शिव का प्रमुख अस्त्र है जो तीन तापों का नाश करता है। सपने में त्रिशूल दिखना इस बात का प्रतीक है कि आपके शत्रु परास्त होंगे और आपकी बाधाएं दूर होंगी। यह सपना आपके आत्मविश्वास और समाज में आपके प्रभाव के बढ़ने का संकेत देता है।

Maha Shivratri 2026
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News