Maha Shivratri 2024: 3 दशक बाद इस बार की महाशिवरात्रि पर बनने जा रहे शुभ योग, दोगुने फल की होगी प्राप्ति

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Shivratri 2024: शिव भक्त बहुत से बेसब्री से महाशिवरात्रि के दिन का इन्तजार करते हैं और जल्द ही ये शुभ दिन आने वाला है। बता दें कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के देव महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। जो व्यक्ति पूरे साल सोमवार के व्रत न रख कर ये व्रत रख लेता है उसका जीवन जन्म-जन्मांतर के लिए सुखी हो जाता है। वहीं इसी के साथ जो लोग अपनी खास मनोकामना को जल्द पूर्ण करवाना चाहते हैं तो उन्हें इस दिन अवश्य पूजा करनी चाहिए। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बता दें कि इस बार की महाशिवरात्रि बेहद  ही खास होने वाली है क्योंकि इस दिन बहुत से शुभ योग का निर्माण हो रहा है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कब रखा जाएगा ये व्रत और शुभ योग।

PunjabKesari Maha Shivratri

Mahashivratri महाशिवरात्रि 2024
पंचांग के अनुसार 8 मार्च दिन शुक्रवार को रात 09:57 पी
.एम से फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी और 9 मार्च शनिवार को शाम 06:17 पी.एम पर इसका समापन होगा। महाशिवरात्रि की पूजा रात के समय की जाती है इस मुताबिक ये व्रत  8 मार्च शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

PunjabKesari Maha Shivratri

Puja time of mahashivratri महाशिवरात्रि का पूजा मुहूर्त
वैसे तो इस शुभ दिन में पूरे दिन पूजा की जा सकती है लेकिन अगर दोगुना फल प्राप्त करने चाहते हैं तो इस मुहूर्त में करें पूजा-

महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त रात में 12:07 ए.एम से 12:56 ए.एम तक है।  
ब्रह्म मुहूर्त पूजा का समय: 5:01 ए.एम से 05:50 ए.एम तक है।

PunjabKesari Maha Shivratri

Shiva Yoga शिव योग
ज्योतिषियों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। ये योग 8 मार्च सुबह 4 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और रात को 12 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा। कहते हैं इस योग में पूजा करने से भगवान अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं।

Sarvartha Siddhi Yoga सर्वार्थ सिद्धि योग
महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस योग में महादेव की पूजा करने से  अक्षय फल की प्राप्ति होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ इस दिन गर और वणिज करण के भी योग बन रहे हैं।

PunjabKesari Maha Shivratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News