Maha kumbh 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए महाकुंभ के आखिरी स्नान के बाद करें इन चीजों का दान

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 02:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha kumbh 2025: सनातन धर्म में महाकुंभ को सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जाता है। 13 जनवरी की पौष पूर्णिमा को शुरू हुआ महाकुंभ अब 26 जनवरी महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होने जा रहा है। महाकुंभ के दौरान देश-विदेशों से करोड़ों श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं। म महाकुंभ 2025 के आखिरी पवित्र स्नान के बाद कुछ विशेष वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। तो आइए जानते हैं कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari Maha kumbh 2025
वस्त्रों का दान
महाकुंभ के आखिरी स्नान के बाद जरूरतमंदों को वस्त्र दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से धार्मिक लाभ मिलता है और जरूरतमंद लोगों को भी राहत मिलती है।

PunjabKesari Maha kumbh 2025
अन्न का दान
हिंदू धर्म में अन्न दान को महादान कहा गया है। महाकुंभ के आखिरी स्नान के बाद अन्न का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही जीवन में अच्छे बदलाव भी आते हैं।

PunjabKesari Maha kumbh 2025
गाय और अनाज का दान
गाय का दान या गौशालाओं में अनाज का दान महादान माना जाता है। महाकुंभ स्नान के बाद गौशालाओं में गाय या अनाज का दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली कई समस्या का समाधान होता है।

PunjabKesari Maha kumbh 2025
धन का दान
महाकुंभ में स्नान के बाद धन का दान करना भी बहुत अच्छा माना जाता है। अपनी श्रद्धानुसार किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में धन का दान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Maha kumbh 2025

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News