Maa Brahmacharini Famous Temples: नवरात्रि में करें मां ब्रह्मचारिणी के इन 3 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, मिलेगी मनचाही सफलता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 06:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Brahmacharini Famous Temples: हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त बहुत श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। जैसे की आप सभी को पता है कि नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जो भक्त पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से उनकी पूजा करता है। उसके जीवन से कठिनाइयां दूर होकर सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को भी मिलती है। इस दौरान मंदिरों का नजारा ही अलग होता। मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के शुभ अवसर पर भारत में कुछ ऐसे प्रमुख मंदिर हैं, जहां जाकर भक्तों को मन की शांति प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी से जुड़े तीन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में-

PunjabKesari Maa Brahmacharini Famous Temples

वाराणसी का ब्रह्मचारिणी मंदिर
ब्रह्मचारिणी देवी मंदिर, वाराणसी शहर के काशी में स्थित है। काशी आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन कर जीवन में शांति और शक्ति की कामना करते हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने आते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान इस मंदिर के दर्शन करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

PunjabKesari Maa Brahmacharini Famous Temples

बगोई माता मंदिर
बगोई माता मंदिर मध्य प्रदेश के देवास जिले के जंगलों में स्थित है। इस मंदिर में माता रानी की पूजा देवी ब्रह्मचारिणी के रूप मे  किया जाता है। माना जाता है कि जो लोग इस मंदिर में श्रद्धा-भाव के साथ आते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और किसी भी बीमारी से छुटकारा मिलता है।  

मां पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर
लखनऊ के शास्त्री नगर में पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। माना जाता है कि हर साल नवरात्रि के समय इस मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर में खासतौर पर मां ब्रह्मचारिणी को बादाम, काजू और मखाने का भोग लगाया जाता है।

PunjabKesari Maa Brahmacharini Famous Temples


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News