यहां भोलेनाथ को चढ़ाई जाती है सिगरेट, यकीन नहीं तो 1 बार किल्क ज़रूर करें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 05:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चूंकि देवों के देव महादेव देवताओं के साथ-साथ असुरो के भी पूजनीय माने जाते हैं इसलिए इन्हें कुछ ऐसी चीज़ें अर्पित हैं की जाती हैं जैसे भांग। बल्कि भांग से तो सावन में इनका श्रृंगार तक किया जाता है। परंतु क्या आपको पता है एक ऐसा भी मंदिर हैं जहां भोलेनाथ को सिगरेट अर्पित की जाती हैं। जी हैं। आचंभित कर देने वाला तथ्य सच है। बता दें भारत में एक ऐसा ही शिव मंदिर हैं जहां शिव जी को सिगरेट अर्पित की जाती है। बता दें ये धार्मिक स्थल हिमाचल प्रदेश के उर्की सोलन जिले में भगवान शिव का अनोखा मंदिर है। यह अनोखा मंदिर लुटरु महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।
PunjabKesari, Dharam, lutru-mahadev-temple, lutru mahadev temple arki in himachal pradesh, लुटरू महादेव मंदिर, शिव जी, भोलेनाथ, Lord Shiva, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth Sthal
इस मंदिर में आने वाले भक्त फूल, प्रसाद के साथ सिगरेट भी साथ में लेकर आते हैं और भोले बाबा को अर्पित करते हैं। इतना ही नहीं शिव जी को सिगरेट चढ़ाते ही वे इसे बड़े चाव के साथ पीते हैं। इसलिए उनकी पूजा में यहां विशेष तौर पर सिगरेट चढ़ाई जाती है। लुटरू महादेव मंदिर में आज से नहीं बल्कि सदियों से शिवलिंग को सिगरेट पिलाई जाती है। कुछ लोग इसे चमत्कार कहते हैं तो कुछ इसे अंधविश्वास का नाम दे देते हैं, लेकिन इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
PunjabKesari, Dharam, lutru-mahadev-temple, lutru mahadev temple arki in himachal pradesh, लुटरू महादेव मंदिर, शिव जी, भोलेनाथ, Lord Shiva, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth Sthal
इस शिवलिंग पर सिगरेट अर्पित करने के बाद उसे कोई सुलगाता नहीं है, बल्कि वो अपने आप ही सुलगती है। इसमें से धुंआ भी कुछ इसी तरह से निकलता है जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि स्वयं भोलेनाथ सिगरेट पी रहे हों। भगवान शिव के इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है और इस चमत्कार को देखते हैं। महादेव के इस मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग में कई जगहों पर गड्ढे बने हुए है, जिसमें भक्त सिगरेट फंसा देते है। इस दृश्य को देखते ही लोग खुद को अपने केमरे में विडियो बनाने से रोक नहीं पाते हैं। मंदिर का निर्माण सन् 1621 में बाघल रियासत के राजा द्वारा किया गया था। कहा जाता है की बाघल रियासत के राजा को एक दिन भगवान शिव ने सपने में दर्शन दिए व उन्हें इस मंदिर का निर्माण करने को कहा, तब राजा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था।
PunjabKesari, Dharam, lutru-mahadev-temple, lutru mahadev temple arki in himachal pradesh, लुटरू महादेव मंदिर, शिव जी, भोलेनाथ, Lord Shiva, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth Sthal


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News