लव राशिफल 7 नवंबर- दिल दियां गल्लां करांगे नाल नाल बह के अंख नाल अख नु मिला के
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 06:55 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव पार्टनर के साथ पुराना चल रहा कोई मतभेद समाप्त होगा, जिस कारण आप दोनों में फिर से दोस्ती बनी रहेगी। सिंगल को कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपका प्रेम जीवन शांत और सुखद रहेगा। आप अपने साथी के साथ करीबी और संवेदनशील बातचीत कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी गलती को माफ करके उसे सुधारने की पहल करेंगे। दोनों में प्रेम और अपनत्व की भावना का विकास होगा। सिंगल घरवालों से अपनी शादी की मांग करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज महसूस होगा आपके रिश्ते में पहले की तरह प्यार की मिठास नहीं रह गई, साथी के साथ मिलकर मोहब्बत के नए अध्याय का आरंभ करने की सोचेंगे। सिंगल एक्स के इश्क़ में दोबारा गिरफ़्तार होना चाहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर आपकी इच्छाओं को खूब महत्व देंगे। जिससे दिल बहुत खुश होगा। सिंगल बाहरी रंग-रूप पर ध्यान न देते हुए किसी की आंतरिक सुंदरता से प्रेम करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप समाज में आदर्श कपल के रूप में सम्मान प्राप्त करेंगे। सिंगल को कठिन परिस्थिति में एक्स का साथ मिलेगा, लव लाइफ फिर से शुरु हो सकती है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपके साथ प्यार भरी नोक-झोंक करेंगे, जो दोनों के रिश्ते को और गहरा कर देगी। सिंगल द्वारा अपने भविष्य के लिए किया गया हर प्रयास सफल होगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव और सेक्स के बाद उतना अच्छा नहीं लगेगा, जितना साथी की प्यार भरी बातें स्पैश्ल फील करवाएंगी। सिंगल की मोहब्बत फोन से शुरू होगी, जो जल्दी ही शादी में परिवर्तित हो सकती है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज इधर-उधर ध्यान देने की बजाय साथी पर कंसंट्रेट करें, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल के जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी को किसी और के साथ देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी। आंखों के धोखे को सच न समझे। सिंगल सतर्क रहें कोई प्यार के जाल में फंसाकर फायदा उठा सकता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में आंतरिक शांति चाहते हैं तो खुद के स्वभाव में परिवर्तन लाएं। हर समय पार्टनर को खरी-खोटी सुनाएंगे तो रिश्ते में खट्टास आएगी। खुद भी चैन से नहीं रह पाएंगे। सिंगल की लव लाइफ में रंग भरेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज रिश्ते में रोमांस का रस घोलने के लिए डेटिंग पर जाएंगे, जो यकीनन यादगार होगी। एक दूसरे की खुशी का ध्यान रखेंगे। सिंगल के नए जीवन की शुरुआत होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
