लव राशिफल 28 अगस्त- लागी आज सावन की फिर वो झड़ी है

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 01:06 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी अपना प्यार एक अलग अंदाज में आपके सामने रखेंगे। सिंगल को अंडरस्टैंडिंग साथी मिलेगा लेकिन उन्हें खुद में भी सुधार करना होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी अपने प्यार का इजहार करने के लिए आपको कोई रोमांटिक तोहफा दे सकते हैं। क्रश का जानबूझकर इग्नोर करना सिंगल को बहुत परेशान कर सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझने का प्रयास करेंगे। अन्य साथी के साथ रोमांटिक मूवी देखकर टाइम पास करेंगे। सिंगल क्रश के साथ लंच करेंगे।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपकी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दोनों एक-दूसरे के साथ गुदगुदाने वाले रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। सिंगल अपने अतीत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ गहरी भावनाओं और देखभाल से भरी हुई रहेगी। सिंगल अपनी नई जिंदगी में गहराई और समझदारी दिखाएंगे, तभी बात आगे बढ़ पाएगी।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर के एक स्पर्श से दिल में दबे अरमान जाग जाएंगे, रोमांस के नशे में डूबे रहेंगे। सिंगल व्यर्थ की बातों को छोड़ कर अपने भविष्य और करियर पर फोकस करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो पार्टनर को नए लुक में देखकर खुद को संबंध बनाने से रोक नहीं पाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल को क्रश से लव प्रपोजल मिलेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में किसी तीसरे की दखलअंदाजी दोनों के रिश्ते में मनमुटाव पैदा कर देगी। सिंगल को सच्चा प्यार पाने के लिए कुछ समय और इंतजार करना पडे़गा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ सुखद अनुभवों से भरी रहेगी। सिंगल को महसूस होगा क्रश उन्हें अच्छी तरह समझते हैं और रिश्ते में गहरी भावनाओं को महत्व देते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज साथी के किसी और के साथ संबंधों के बारे में जानकर मन बहुत उदास हो जाएगा। लवर शादी की तारीख तय करने के बहाने बनाएंगे। क्रश की मीठी वाणी सिंगल के जीवन में प्यार के रंग घोल देगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज साथी लव लाइफ में रोमांटिक तो रहेंगे लेकिन कल्पनाशील दुनिया में खोए रहेंगे। सिंगल को नए रिश्ते में स्नेह और सुरक्षा का एहसास होगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सेहत कुछ खराब रह सकती है, साथी आपकी खुशी का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखेंगे। सिंगल को न केवल प्यार करने वाला बल्कि सर्पोटिव पार्टनर मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari