लव राशिफल 26 अगस्त- आ जानम प्यार का है ये मौसम, मदमाती बारिश में आओ ज़रा भिगें हम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 01:45 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो घर वालों से पार्टनर को मिलवा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी की एक मुस्कान पूरे दिन की थकावट को दूर करने के लिए काफी रहेगी। सिंगल अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति को अपना दिल दे बैठेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में दोस्ती और बौद्धिक उत्तेजना का माहौल रहेगा, खूब मौज-मस्ती करेंगे। सिंगल अपने भविष्य को लेकर कल्पनाशील रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी लव लाइफ में चल रही परेशानी से बचने के लिए झूठ बोलने से गुरेज नहीं करेंगे। सिंगल क्रश के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और उनके दिल की बात जानने का प्रयास करेंगे।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय आपके लिए निकालेंगे। लवमेट एक-दूसरे के प्यार में गुम रहेंगे। क्रश का किसी और को पसंद करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी हर छोटी-छोटी बात पर ताने मारेंगे। लव लाइफ में भी ठंडापन रहेगा। सिंगल को हंसमुख और चुलबुला पार्टनर मिलेगा, खूबसूरत जीवन का आरंभ होगा।      

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और खूबसूरत सपने संजोएंगे। सिंगल एक आदर्श और अत्यंत भावनात्मक कनेक्शन की खोज में सफल होंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर पर निकल सकते हैं, बेडरूम में एक्सपेरिमेंट करने से न डरें। सिंगल की दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की छोटी-छोटी बातों पर शक करने की आदत दोनों के रिश्ते में दरार पैदा कर देगी। सिंगल अपने पुराने रिश्ते को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। बेफिक्र होकर साथी आपसे अपने प्यार का इजहार करेंगे। सिंगल क्रश को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज साथी पूरे उत्साह और जोश से भरे हुए रहेंगे, एक-दूसरे के करीब आएंगे। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आपको खुश करने के लिए प्यार भरी खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक कर सकते हैं, लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे। क्रश को लुभाने के लिए सिंगल की मुस्कान ही काफी होगी।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News