लव राशिफल 8 अगस्त- दिल के वीराने में, मेरे फ़साने में तू ही तो हर-दम रहा

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपका पार्टनर आपसे अधिक ध्यान की उम्मीद कर सकता है। काम की व्यस्तता के बीच थोड़ा समय उनके लिए जरूर निकालें, वरना छोटी-सी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रिश्ते में स्थिरता और समझदारी देखने को मिलेगी। अगर आप शादी के लिए बात आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल साबित हो सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन हंसी-मजाक और मस्ती से भरा रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी दोस्त के जरिए आपकी लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके लव पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप दोनों का आपसी तालमेल आज देखते ही बनेगा।
 
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपका मन बहुत भावुक और रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे और अपने दिल के करीब महसूस करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रिश्ते को लेकर आज थोड़े गंभीर रह सकते हैं। अपने पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करें, इससे आपके रिश्ते में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ेगी।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज किसी पुरानी बात को लेकर रिश्ते में थोड़ा तनाव आ सकता है। पुरानी बातों को उखाड़ने के बजाय भविष्य के बारे में सोचें और एक-दूसरे पर भरोसा रखें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्यार के मामले में आज का दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के करीब आएंगे। शाम को साथ में डेट या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन बहुत भावुक और रोमान्टिक रहने वाला है। आपके पार्टनर आपकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, जिससे आप दोनों के बीच का लगाव और ज्यादा मजबूत होगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज बातचीत ही आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अगर पार्टनर से कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आज बैठकर बात करने से सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद शानदार है। अगर आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत बढ़िया है। सिंगल लोगों को आज कोई नया और खास इंसान मिल सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी और साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News