लव राशिफल 4 अगस्त- प्यार दिलो का मेला है, फिर कोई क्यों अकेला है
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 01:00 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सिंगल की लाइफ में पुराना प्यार दोबारा एंट्री लेगा, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कप्लस आज इंटिमेसी के मजे लेंगे। मौज-मस्ती भरे दिन-रात व्यतीत होंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज वर्क प्लेस की समस्याएं लाइफ में उथल-पुथल मचा सकती हैं। इस उतार-चढाव में अपने साथी को ज़रूर शामिल करें। सिंगल की लाइफ में उत्साह बना रहेगा, जो रोमांटिक भावनाओं को बढ़ाएगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) याद रखें, लव लाइफ केवल फूलों की बगिया नहीं है, उसमें कांटे भी होते हैं। साथी जैसा है, उसे उसी रूप में अपनाएं। अपनी महत्वकाक्षाएं उन पर थोपें नहीं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कपल्स के लिए मनमुटाव को खत्म करने के लिए यह समय खास है, साथी के साथ हर सुख-दुख सांझा करेंगे। अपने प्यार का पार्टनर को एहसास करवाएंगे। सिंगल आगे बढ़ेंगे, नई शुरुआत करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर साथी को जरुरत से अधिक थकान हो सकती है। अपने मुस्कुराते चेहरे और मधुर आवाज़ में प्यार भरी बातों से उन्हें रिलेक्स करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक दोनों लोग रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगो तो ही बिगड़े सम्बन्ध सुलझेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। सिंगल की लाइफ में एक बार फिर से प्रेम दस्तक देगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेमी कोई गुड न्यूज़ सुनाएंगे, जिससे आपका जीवन बदल सकता है। लव लाइफ में कुछ नई बात बनेगी। सिंगल के जीवन में किसी नए इंसान की एंट्री होगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) लव लाइफ को हसीन बनाना है तो अपने स्वभाव में मधुरता बनाई रखनी होगी अन्यथा साथी के साथ कलह उत्पन्न होगी। लंबे समय से चला आ रहा तू-तू-मैं-मैं का दौर समाप्त होगा। सिंगल के जीवन में भाग्य वश चल रही बाधाएं समाप्त होंगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज परिवार और दोस्तों से दूर दोनों साथ में समय बिता सकते हैं। सिंगल को किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जिसके मोहपाश में बंध कर रह जाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए यह समय अच्छा है। सिंगल की लाइफ में कोई दस्तक देने को तैयार है। इस खास मौके का लाभ उठाएं। यह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग रिश्ते में हैं वो साथी के साथ एक यादगार यात्रा पर जाएंगे और अपने संबंधों को पहले से भी गहरा बनाने में कामयाब होंगे। सिंगल को किसी सामाजिक इवेंट में ऐसा व्यक्ति मिलेगा, जिसकी बातों में आपको सुकून मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने रिश्ते में विश्वास और समझ का तड़का लगाएंगे। साथी के साथ हर पल का आनंद लेंगे। सिंगल किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी जिंदगी में नए रंग भरेगा और मजेदार अनुभवों से रुबरु करवाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari