लव राशिफल 28 जुलाई- दिल मेरा पागल है जाना इसको तुम बेहलादों दिल में क्यूं हलचल है जाना मुझको तुम समझा दो
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 04:51 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करने के लिए रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं। सिंगल अपनी तन्हाई दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे दोनों के रिश्ते में गहरा असर पड़ सकता है। सिंगल ऑफिस में अपने किसी सीनियर पर आकर्षित हो सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपके लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। शाम को किसी रोमांटिक डेट या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों को आज कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम के मामलों में आज का दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है। अगर आप किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम है। शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे के साथ बेहतरीन क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर को लेकर थोड़े भावुक (Emotional) हो सकते हैं। उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। लव पार्टनर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आपसी विश्वास बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने परिवार से पार्टनर की बात करवा सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपके सितारे आज रोमांस के पक्ष में हैं। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बहुत शानदार रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी पुराने दोस्त की लव इंटरेस्ट के रूप में वापसी हो सकती है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रिश्ते में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। पार्टनर पर शक करने या उन पर रोक-टोक लगाने से बचें। बातचीत के दौरान पुराने विवादों को न उखाड़ें, शांति से काम लें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को बखूबी समझेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके स्वभाव में थोड़ा बदलाव आ सकता है, जिसका असर लव लाइफ पर पड़ेगा। पार्टनर को ऐसा न लगने दें कि आप उनसे दूर हो रहे हैं। शाम का समय साथ बिताएं, चीजें बेहतर होंगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) यदि आपके प्रेम जीवन में पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा। बातचीत से हर समस्या का हल निकलेगा। सिंगल लोगों को कार्यस्थल या सोशल मीडिया के जरिए कोई पसंद आ सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपको कोई ऐसा मिल सकता है जो आपके दिल की धड़कनें बढ़ा दे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
