लव राशिफल 22 जुलाई- तेरा मेरा रिश्ता है कैसा, इक पल की दूरी गवारा नहीं, तेरे बिना जीना मुमकिन नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 07:03 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर का लव लाइफ में इंटरेस्ट न देखकर खुद को बहुत अकेला महसूस करेंगे। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी खास को देखकर उनसे प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) बेरंग हो रही लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए आप और साथी मिलकर  बराबर का योगदान देंगे, तभी बात बनेगी। सिंगल घर वालों के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) रोमांस को बढ़ाने के लिए लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करेंगे। जो दोनों को मनचाही खुशी और संतुष्टि देगा। सिंगल प्रोन मूवी देखकर बहक सकते हैं, खुद पर कंट्रोल रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री सालों के रिश्ते की डोर को कमजोर कर सकती है। सिंगल का क्रश को एकटक निहारने का मन होगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर आपको खुश करने के लिए अपना पूरा जोश लगा देंगे। साथी के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ डिनर डेट पर जाएंगाे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी मजबूरी के कारण पार्टनर आपके साथ बात नहीं कर पाएंगे। मन थोड़ा अपसेट रहेगा। सिंगल अब अपने प्यार से दूरी सह नहीं पाएंगे।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपके लिए खूब धन खर्च करेंगे, मंहगे तोहफे प्राप्त होंगे। सिंगल फोन के माध्यम से क्रश से अपने दिल की बात करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा, रोमांटिक पल बिताने को तैयार हो जाएंगे। सिंगल लोगों का मन कपल्स की तरह रोमांस करने को तरसेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) अंतरंग क्षणों का मजा लेने के लिए साथी के आगे-पीछे घूमना पड़ सकता है। पार्टनर की तरफ से कोई उपहार मिलेगा। सिंगल किसी बहाने से क्रश के घर जाने के बारे में सोचेंगे।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की जरुरत पड़ेगी। सिंगल क्रश के सामने अपने प्यार को साबित करने में लगे रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल घर के काम में व्यस्त रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लवर काम के सिलसिले से दूर थे, उन्हें अपने पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। अन्य नमकीन रोमांस एंजॉय करेंगे। सिंगल क्रश के कहने पर अपनी लुक चेंज करेंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News