लव राशिफल 3 जुलाई- बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 01:37 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की परफेक्ट पोजिशन आपको खूब मजा देगी। आज जरुरत से ज्यादा एन्जॉय करेंगे। सिंगल एक्स को भूलने के लिए अपने मन को तसल्ली देंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी की रोमांटिक कॉमेडी आपको बहुत खुश रखेगी। दोनों प्यार की डगर पर हिचकोले खाएंगे। किसी दोस्त के लिए अट्रैक्शन बढ़ेगा और उसके साथ जीवन व्यतीत करने की सोचेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपने लिए ऐसा प्यार देखकर मन भावुक हो उठेगा। सिंगल माता-पिता की रजामंदी के बिना कोई कदम नहीं उठाएंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज तन की अभिलाषा की पूर्ति के लिए साथी के सामने अपनी जरूरतों को रखेंगे। सिंगल क्रश के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज ऊर्जा की कमी के चलते साथी आपको खुश करने में कामयाब नहीं होंगे। सिंगल की आज पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपका रिश्ता जटिल हो सकता है लगेगा कि इसमें प्यार की अब कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन साथी नाजुक डोर को संभाल लेंगे। सिंगल संबंध बनाने से पहले सेफ्टी का ध्यान रखें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने प्यार को दूसरों की बांहों में देखकर बहुत दुख होगा लेकिन ध्यान रखें आंखों से देखी गई हर चीज सही नहीं होती। मानसिक स्तर पर खुद को मजबूत करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा आपकी जिंदगी में प्रवेश करेगा, जिससे हंसते-खेलते जीवन पर विराम लग सकता है। जो सोचा न था, वो होने की संभावना है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए तन से तो इंवॉल्व होंगे लेकिन मन में भटकाव रहेगा। जो दोनों के संबंधों में दरार डालने का काम कर सकता है।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी की मोहब्बत का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। पार्टनर के साथ नाचने-गाने का मन होगा। सिंगल के लिए क्रश का रिश्ता आ सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपको प्रभावित करने के लिए कुछ खास करेंगे। इससे मन खुश रहेगा। सिंगल क्रश के साथ चल रही दूरियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर आपका मजेदार एक्ट साथी में कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा। दोनों मिलकर रोमांस का मजा लुटेंगे। सिंगल किसी के साथ संबंध बनाने से पहले अवेयर रहें।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News