लव राशिफल 29 जून- आज खामोशियों से आ रही है सदाधड़कनें हैं दीवानी, दिल भी कुछ कह रहा है

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 04:51 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें। सिंगल अपने अकेलेपन को एन्जॉय करेंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने या कैंडल लाइट डिनर का प्लान बन सकता है। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, उनका ख्याल रखें। सिंगल लोगों के जीवन में आज किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। यदि पहले से रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपको अपने पार्टनर से कोई खूबसूरत सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। आपसी विश्वास में बढ़ोतरी होगी। घर के किसी महत्वपूर्ण मामले में जीवनसाथी की सलाह आज बहुत काम आएगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांत रहकर स्थिति को संभालें, गुस्सा बात बिगाड़ सकता है। सिंगल अपने से बड़ी उमर के व्यक्ति को दिल दे बैठेंगे। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपनी दिल की बात पार्टनर से शेयर करने के लिए बेहतरीन दिन है। रिश्ते में ईमानदारी आपके प्यार को और गहरा करेगी। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे। 
 
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। सिंगल का प्यार क्रश के लिए पहले से ओर बढ़ जाएगा। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। दूसरों की बातों में आने से बचें। जीवनसाथी के व्यवहार में थोड़ा रूखापन दिख सकता है, उन्हें समझने की कोशिश करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी के लिए मान जाएंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) काम की व्यस्तता के कारण आज आप पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे थोड़े नाराज हो सकते हैं। फोन पर ही सही, पर बात जरूर करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी रोमांचक यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है। पुराने मतभेद सुलझेंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। पुराना खोया हुआ प्यार वापस महसूस होगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज भावुकता में आकर कोई भी फैसला न लें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा स्पेस दें। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News