लव राशिफल 27 जून- ओ मेरी जाने जा तू हैं मेरा जहां
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:34 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी मोहक रात को और भी खास बनाने के लिए रोमांटिक सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। सिंगल की नई प्रेम कहानी की शुरुआत होने के पूरे आसार हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आप साथी के साथ कुछ जादुई पल बिताएंगे, उनके करीब जाकर उनकी महक में खो जाएंगे और महसूस करेंगे अद्भुत राग। सिंगल के मोहब्बत की आग आज तेज होगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन आपके प्रेम जीवन में मिठास घोल देगा, साथी के साथ बिताया हर पल यादगार होगा। सिंगल एक्स के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने का प्लान बनाएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ रोमांस और उत्तेजना से भरी होगी। सिंगल क्रश के करीब जाकर उनके दिल की धड़कनों को महसूस करेंगे और उनकी हर सांस में खुद को ढूंढेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रेम से भरा यह दिन आपको अपने साथी के और करीब लाएगा, किसी नई जगह जाएंगे और वहां उनके साथ कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल को महसूस होगा वो क्रश के बिना रह नहीं पाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी लव लाइफ में ढेरों खुशियां जुटाएंगे। संबंधों में निष्पक्षता और समानता को प्राथमिकता दें। सिंगल के लिए एक्स परेशानी का कारण बन सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपकी खूबसूरती साथी को आकर्षित करेगी। दोनों लव लाइफ का खूब मजा लेंगे। सिंगल अकेलेपन को भूलने के लिए डांस, सिनेमा और म्यूजिक से बहुत एंजॉय करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा, इस सेक्सी और रोमांटिक दिन का पूरा आनंद लें। एक्स की हंसी और सादगी आपको एक बार फिर से उनकी ओर खींच लेगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपका ठोस और स्थिर प्रेम साथी को सुरक्षित और प्यार भरा महसूस कराएगा। सिंगल क्रश की आंखों में देखेंगे और उन्हें अपने प्यार के गहरे समंदर में उतार देंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का दिल गर्मजोशी और पैशन से भरा रहेगा। सिंगल को उनके सपनों और ख्वाबों की दुनिया क्रश के और करीब ले आएगी, सुखद प्रेम कहानी का आरंभ होगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ एक हॉट और सिज़लिंग डेट प्लान करेंगे, खूब एंजॉय करेंगे। आज का दिन सिंगल के दिल की गहराइयों में बसे प्यार को बाहर लाने का है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन आपके प्रेम जीवन में मिठास घोल देगा बशर्ते अपने स्वभाव में संयम और धैर्य बनाए रखें। सिंगल की चुलबुली अदाएं और मोहक हंसी किसी का भी दिल जीत लेंगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
